2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 26 जनवरी से राहुल गांधी का संदेश प्रदेशभर में पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 26 जनवरी से राहुल गांधी का संदेश प्रदेशभर में पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब पूरे प्रदेश में 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। इस अभियान के तहत कांग्रेसी हर ब्लॉक में प्रतिदिन 10 किलोमीटर यानी 307 ब्लॉक में 3000 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। 2 महीने तक यह पदयात्रा चलेगी। हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस अपनी सफलता और केंद्र सरकार की नाकामियां गिनाएगी। साथ ही राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है। 



मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा



छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा। इस अभियान में मोदी सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा के षड्यंत्र को भी जनता तक ले जाया जाएगा। हम सभी ब्लॉक में रोज 10 किमी चलकर 307 ब्लॉक में 3000 किमी तक चलेंगे। यह अभियान तीन स्तर पर चलेगा।



ये भी पढ़ें...






मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र हर घर में देंगे



जानकारी के अनुसार अभियान की शुरुआत ब्लॉक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीने के लिए पदयात्रा, हर गांव और मतदान केंद्र तक जाएगी। हर गांव में बैठक होगी। डोर टू डोर जनसंपर्क होगा। यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र हर घर देंगे। मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जाएगी। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाया जाएगा। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिखाए जाएंगे। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई पूरे ब्लॉक में बाइक रैली निकालेगी।



ये कार्यक्रम भी होंगे 



कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जिला स्तर पर भी व्यापक तरीके से होगा। हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठ नेता भाग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही राज्य स्तर पर समापन में बड़ी रैली होगी। महा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे।भारत जोड़ो मेला भी आयोजित होगा। राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम होगा। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाए जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राजधानी में महिला मार्च निकलेगा। प्रियंका गांधी समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन करेंगी।



गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा उद्देश्य: अरुण यादव



रायपुर में बैठक के बाद कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इतिहास बनाया है। उन्होंने देश में एकता भाईचारा कायम करने के लिए 3700 किमी की पदयात्रा कर देश को जोड़ने का काम किया। हाथ से हाथ जोड़ो भारत जोड़ो का दूसरा चरण है। एआईसीसी इस अभियान को लेकर गंभीर है। हमें इस अभियान के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक जाना है।


मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 3000 kilometer padyatra Chhattisgarh सीजी न्यूज Congress engaged in preparation of Mission 2023 Congress in Chhattisgarh CG News join hands campaign हाथ से हाथ जोड़ो अभियान छग में 3000 किलोमीटर पदयात्रा