धोखाधड़ी केस में उपभोक्ता फोरम ने बिलासपुर-दुर्ग SP को थमाया नोटिस, DGP को बिल्डरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पेश करने के निर्देश

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
धोखाधड़ी केस में उपभोक्ता फोरम ने बिलासपुर-दुर्ग SP को थमाया नोटिस, DGP को बिल्डरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पेश करने के निर्देश

रेणु तिवारी, BILASPUR. छत्तीसगढ़ उपभोक्ता फोरम ने महिला से 26 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी के मामले में बिलासपुर और दुर्ग के एसपी को नोटिस दिया है। इसके साथ ही डीजीपी को आरोपी बिल्डरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पेश करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बिल्डरों के खिलाफ वारंट तामील नहीं कर पाई और ना ही उन्हें गिरफ्तार कर पाई। इसे लेकर बिलासपुर और दुर्ग एसपी से जवाब मांगा गया है।





साल 2012-13 का है मामला





दरअसल, ये मामला साल 2012-13 का है। जहां अर्शदीप बिल्डकॉन के डायरेक्टर सरदूल सिंह, सत्यपाल सिंह और उनके मैनेजर ने बिलासपुर की महिला को 2400 वर्ग फीट जमीन में टू बीएचके मकान बनाकर देने का एग्रीमेंट किया था। इसके एवज में बिल्डरों ने महिला से 26 लाख 50 हजार रुपए वसूल किए थे, लेकिन इसके बाद बिल्डर ने ना तो मकान बनाया और ना महिला को पैसे वापस किए।





पुलिस ने नहीं सुनी महिला की गुहार





महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन लंबे समय तक थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद प्रस्तुत किया, लेकिन यहां भी आरोपी बिल्डर पेश नहीं हुए, जिसके बाद फोरम ने एक पक्षीय फैसला सुनाते हुए अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालकों को 26 लाख 50 हजार रुपए ब्याज सहित क्षतिपूर्ति की राशि के साथ लौटाने का आदेश दिया। हालांकि बाद में फोरम के आदेश का पालन नहीं करने पर महिला ने दोबारा मामला प्रस्तुत किया।





वारंट तामील नहीं करा पाई पुलिस





उपभोक्ता फोरम ने अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालक सरदूल सिंह और सतपाल सिंह को उपस्थित होने के लिए फिर से नोटिस जारी किया। बाद में बार-बार नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहने पर फोरम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया। इस बीच अलग-अलग तारीख में 17 नवंबर 2020, 25 मार्च 2021 और 24 फरवरी 2023 को 3 बार नोटिस जारी किया गया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस बिल्डरों का वारंट तामील नहीं करा पाई और ना ही बिल्डरों की गिरफ्तारी कर पाई।





उपभोक्ता फोरम ने बिलासपुर-दुर्ग एसपी से मांगा जवाब





उपभोक्ता फोरम ने बिलासपुर और दुर्ग एसपी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इसके साथ ही डीजीपी को बिल्डरों को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने पुलिस पर बिल्डर से मिलीभगत का आरोप लगाया है। महिला का कहना है पुलिस जमीन संबंधी विवाद में अपना फायदा देखकर कार्रवाई करती है। इस पूरे मामले पर जब द सूत्र की टीम ने बिलासपुर एसपी संतोष सिंह से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।



Consumer Forum Fraud case in Bilaspur notice to SP of Bilaspur and Durg instructions to give arrest warrant to DGP बिलासपुर में धोखाधड़ी का केस बिलासपुर और दुर्ग के एसपी को नोटिस उपभोक्ता फोरम DGP को गिरफ्तारी वारंट देने के निर्देश