बिलासपुर में नहर के किनारे युवती की लाश मिली, हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बिलासपुर में नहर के किनारे युवती की लाश मिली, हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की

BILASPUR. बिलासपुर की एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे करीब 25-30 साल की युवकी का शव मिला। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की तस्वीर को आस-पास के थानों में भेजकर पहचान करा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 



यह है पूरा मामला



जानकारी के अनुसार गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर के आस-पास आबादी कम है। इसके कारण किसी ने युवती को आते-जाते नहीं देखा है। सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि आज खमतराई स्थित गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की पहचान करा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास कोई सामान भी नहीं मिला है। शव की तस्वीर आस-पास के थानों में भेजकर गुमशुदा महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पीएम कराने की तैयारी की जा रही है। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि मरने वाली की पहचान के बाद जांच आगे बढ़ाया जाएगा। आस-पास के थानों में महिला की तस्वीर भेजकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है।



पीएम रिपोर्ट के बाद जांच के बिंदु तय होंगे 



मौके पर मिली स्थितियों के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे शव को छोड़कर भाग निकले। शव की पहचान के बाद उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ में और जानकारियां मिलेगी। साथ ही पीएम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।


CG News सीजी न्यूज Dead body found in Bilaspur girl's body found on canal side बिलासपुर में शव मिला नहर किनारे लड़की की लाश मिली
Advertisment