दिल्ली के BJP ऑफिस में तिरंगा फहराएंगे डॉ.रमन सिंह, मंत्री सिंहदेव भोपाल प्रवास पर, CM बघेल बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
दिल्ली के BJP ऑफिस में तिरंगा फहराएंगे डॉ.रमन सिंह, मंत्री सिंहदेव भोपाल प्रवास पर, CM बघेल बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

याज्ञवल्क्य मिश्रा, Raipur. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष यह परंपरा निभाते हैं लेकिन इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के यहां पारिवारिक आयोजन है और इसकी वजह से नड्डा नई दिल्ली से बाहर हैं तो पार्टी ने ये दायित्व डॉ रमन सिंह को दिया है। इधर कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव भी वैवाहिक कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से अंबिकापुर से बाहर हैं और वे अंबिकापुर में गणतंत्र दिवस के शासकीय समारोह में नहीं रहेंगे। मंत्री सिंहदेव का प्रवास पूर्व निर्धारित था।



पहला अवसर जब राष्ट्रीय कार्यालय में छत्तीसगढ़िया झंडा वंदन करेंगे 



प्रदेश में बीजेपी के सबसे प्रमुख चेहरे और पंद्रह सालों तक सीएम रहे डॉ. रमन सिंह को बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में झंडा फहराने का दायित्व मिला है। ये पहला मौका है जब राष्ट्रीय राजनीतिक दल के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में कोई छत्तीसगढ़िया झंडा वंदन करेगा। मौजूदा समय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनांदगांव से विधायक डॉ रमन सिंह 26 जनवरी यानी कल बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 



ये खबर भी पढ़िए...



छत्तीसगढ़ में ट्विटर वॉर, डॉ रमन सिंह ने सीएम बघेल पर साधा निशाना, लिखा कबीर का दोहा और पूछा सवाल



मंत्री सिंहदेव पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर, झंडा वंदन पारस करेंगे 



सूबे के दिग्गज कांग्रेसी नेता और कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पारिवारिक कारण से प्रवास पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव यदि होते तो अंबिकापुर में आयोजित शासकीय समारोह में झंडा वंदन करते। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि, मंत्री सिंहदेव का प्रवास पूर्व निर्धारित था, और इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को समयानुरुप दे दी गई थी। मंत्री सिंहदेव भोपाल में है और खबरें हैं कि वे भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर शामिल हो सकते हैं। अंबिकापुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री टी एस सिंहदेव की जगह पर संसदीय सचिव भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और झंडा फहराएंगे।



CM बघेल बस्तर में तिरंगा फहराएंगे 



सीएम भूपेश बघेल परंपरानुसार गणतंत्र दिवस पर राजधानी रायपुर में नहीं बल्कि बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज की वंदना करेंगे। सीएम बघेल आज ही बस्तर पहुंच जाएंगे। ये परंपरा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सीएम राजधानी रायपुर में जबकि गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में शामिल होते हैं।


छत्तीसगढ़ न्यूज बस्तर में सीएम बघेल फहराएंगे तिरंगा डॉक्टर रमन सिंह दिल्ली में फहराएंगे झंडा 26 जनवरी पर छत्तीसगढ़ में झंडावंदन छत्तीसगढ़िया नेता दिल्ली में करेंगे झंडावंदन CM Baghel will hoist tricolor Bastar Dr. Raman Singh will hoist flag Delhi flag hoisting Chhattisgarh January 26 Chhattisgarhi leaders will hoist flag Delhi Chhattisgarh News