रायपुर में महिला समूहों को चूना लगाने वाली फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर इंदौर में गिरफ्तार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में महिला समूहों को चूना लगाने वाली फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर इंदौर में गिरफ्तार

RAIPUR. राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में महिला समूहों को लोन देने के नाम पर पैसे इनवेस्ट कर ठगी का मामला सामने आया था। अब राजधानी की गंज पुलिस ने इस मामले में सांवरिया माइक्रो फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर को इंदौर से गिरफ्तार किया है।



कुछ समूहों से कराया 4 लाख रुपए का निवेश



ये कार्रवाई 4 लाख रुपए ठगी के मामले में की गई है जिसमें पीड़ित और उसके दोस्त को कंपनी द्वारा पंपलेट बांटने का काम दिया गया था। तब उसने कुछ समूहों से 4 लाख रुपए निवेश करा लिया और फिर आरोपी कंपनी को बंद कर फरार हो गया था। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद विभिन्न समूहों से कई और शिकायतकर्ता सामने आएंगे।



एक अन्य आरोपी की तलाश जारी



आपको बता दें कि गंज थाने की पुलिस सांवरिया माइक्रो फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर लोकेश सोनोने उर्फ विजय की तलाश कर रही थी। पतासाजी के दौरान उसके इंदौर में होने की जानकारी मिली। तब पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हुई। वहीं इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मणी नगर छोटा बांगड़दा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लोकेश इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में जेल में रह चुका है। जमानत के बाद से वो लगातार फरार चल रहा था। इस प्रकरण में एक अन्य आरोती कमलेश साहनी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।



ये है मामला



गंज पुलिस के अनुसार, कंपनी के डायरेक्टर लोकेश सोनोने ने विवेक कुमार टेमरे और मोहित को स्कीम के बारे में जानकारी दी थी। तब इन दोनों ने महिला समूह को स्कीम के बारे में जानकारी दी और उनसे 4 लाख रुपए का निवेश करा लिया। इसके बाद लोकेश सोनोने अचानक कंपनी बंद कर फरार हो गया। समूह की महिलाएं विवेक पर दबाव बनाने लगीं जिससे वो परेशान हो गया और पुलिस कार्रवाई के डर से वह स्वयं गंज थाने पहुंचा और कंपनी के डायरेक्टर लोकेश के खिलाफ शिकायत की। तब पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की थी।


इंदौर में आरोपी गिरफ्तार फ्रॉड फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार महिला समूह के साथ धोखाधड़ी accused arrested in Indore director of fraud finance company arrested fraud with womens group Fraud in Raipur CG News रायपुर में ठगी