Jashpur: गजदल की चपेट में आने से अलग अलग जगहों पर दो बुजुर्गों की मौत

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
Jashpur: गजदल की चपेट में आने से अलग अलग जगहों पर दो बुजुर्गों की मौत



Jashpur। ज़िले के जामचुआं और कंडोरा में गजदल ( elephant human duality )की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत (death) हो गई है। इनमें एक महिला है जबकि एक मृतक पुरुष है।वन विभाग (Forest department) दोनों मृतकों के परिजनों को निर्धारित मुआवज़ा राशि देने जा रहा है।मृतकों के नाम शनियारो बाई और त्रिलोचन यादव बताए गए हैं।





6 दल में चालीस हाथी हैं



 ज़िले में बादलखोल अभ्यारण्य है। यह हाथियों के लिए ही जाना जाता है। जिन गाँव में घटनाएँ हुईं हैं यह उसी बादलखोल अभ्यारण्य के इलाक़े से सटे हुए क्षेत्र हैं। वन विभाग के अनुसार जशपुर में 6 दलों में विभाजित गजदल मौजूद हैं जिनकी कुल संख्या चालीस है। बीते 45 दिनों में आज की दो घटनाओं को मिलाकर तीन मौत हो चुकी है।



मानव हाथी द्वंद्व गजराज elderly people जशपुर death वन विभाग elephant duel छत्तीसगढ़ मौत human chhatisgarh