सुकमा में पांच लाख और दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एक एलजीएस कमांडर तो दूसरा था नाट्य मंडली का अध्यक्ष

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
सुकमा में पांच लाख और दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एक एलजीएस कमांडर तो दूसरा था नाट्य मंडली का अध्यक्ष

DANTEWADA. दंतेवाड़ा और सुकमा में पुलिस को दोहरी कामयाबी मिली है। डीआईजी कमलोचन कश्यप के समक्ष एक लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सली का नाम सुरेश कारम है। सुरेश नक्सल संगठन में चेतना नाट्य मंडली का अध्यक्ष रहा है। सुरेश भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय था और इस पर रेलवे ट्रैक उखाड़ने, वाहनों में आगजनी करने जैसे कई मामले दर्ज हैं। 





सुकमा में महिला नक्सली ने हथियार डाले





इधर सुकमा में भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि इनामी नक्सली महिला 20 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्व बस्तर डिवीजन में एलजीएस कमांडर के पद पर कार्यरत है। राज्य सरकार के 'पुनर्वास नीति' का प्रचार-प्रसार और जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाए जा रहे 'पूना नर्कोम अभियान' से प्रभावित होकर नक्सली कमांडर संतो उर्फ रामे ने आत्मसमर्पण किया है।





ये भी पढ़े...











लोन वर्राटू अभियान में 601 नक्सलियों ने किया सरेंडर





जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्व बस्तर डिवीजन में एलजीएस कमांडर के पद पर कार्यरत रह कर विगत दो दशाक से नक्सल संगठन में सक्रिय रही है। महिला नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल और 74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास बताया जा रहा है। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 152 इनामी समेत 601 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।



 



Sukma woman Naxalite surrender नक्सली सरेंडर इनामी नक्सली सरेंडर दंतेवाड़ा में नक्सली सरेंडर सुकमा महिला नक्सली सरेंडर छत्तीसगढ़ न्यूज Naxalite surrender Reward Naxalite surrender Naxalite surrender in Dantewada Chhattisgarh News