धमतरी में झगड़ा हुआ तो पति ने केरोसिन डालकर पत्नी को जलाया, जिंदगी की जंग लड़ रही महिला; केशकाल घाट में मिली एक सड़ी हुई लाश

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
धमतरी में झगड़ा हुआ तो पति ने केरोसिन डालकर पत्नी को जलाया, जिंदगी की जंग लड़ रही महिला; केशकाल घाट में मिली एक सड़ी हुई लाश

DHAMTARI. कुरूद क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ में एक पति ने अपनी के पत्नी के उपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बिरेझर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर केशकाल घाटी में एक सड़ी गली लाश मिली है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।



विवाद के बाद केरोसिन डालकर जलाया



बताया जा रहा है कि भैंसबोड़ के रहने वाले भानु ढीमर आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। वहीं घटना के दिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे तैश में आकर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। घटना में झुलसी पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में भी बिरेझर पुलिस ने आरोपी भानु ढीमर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



केशकाल घाट में मिली सड़ी हुई लाश



केशकाल घाट में सड़ी गली लाश मिलने की सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। एक बार फिर केशकाल घाट की दूसरे और तीसरे मोड़ के मध्य एक अज्ञात शव मिला है। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट हुए हैं। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि 20 से 25 दिन पुराना हो सकता है क्योंकि पैर का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। वहीं ऊपर का पूरा हिस्सा गला हुआ है फिर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।



ये खबर भी पढ़िए..



रायपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से कांग्रेसियों ने किया किनारा, किराया ज्यादा होने से नाराज, रेलमंत्री को लिखा पत्र



पहले भी मिली थी 2 लोगों की लाश



इससे पहले भी केशकाल घाट के चौथे मोड़ पर 2 लोगों का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। वो भी पूरी तरह गल गया था। थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि दूसरे मोड़ के पास झील में शव सड़ा हुआ मिला है। हमारे द्वारा फॉरेंसिक टीम को जांच हेतु बुलाई गई है। शव को मेडिकल जांच के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस जांच कर रही है।


केशकाल घाट में मिली लाश महिला की हालत गंभीर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद पति ने केरोसिन डालकर पत्नी को जलाया धमतरी में पति की बेरहमी dead body found in keshkal ghat woman in critical condition dispute between husband and wife Wife was burnt by pouring kerosene Husband cruelty in Dhamtari