पति पर अफ़ेयर का शक,तीसरी पत्नी ने पत्थर से सर कुचल दिया

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
पति पर अफ़ेयर का शक,तीसरी पत्नी ने पत्थर से सर कुचल दिया

Raipur,19 अप्रैल 2022। राजधानी के उरला थाने के सरोरा बस्ती में सोते हुए पति की पत्नी ने पत्थर के सिल से मार कर हत्या कर दी। पति पत्नी के रुप में ये युगल 2019 से साथ रह रहा था।महिला तीसरी पत्नी थी जबकि पुरुष महिला का दूसरा पति था। दोनों ही मज़दूरी करते थे। महिला को शक था कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है, उसने विरोध किया तो पति ने कार्यस्थल पर और फिर घर में पीटा था जिससे महिला क्षुब्ध थी।यह दंपत्ति मूलतः डिंडोरी ज़िले के रहने वाले थे, और दोनों ने विवाह के बाद रायपुर का रुख़ कर लिया। दोनों के ही पूर्व विवाह से बच्चे हैं जिन्हें दोनों ने अपने अपने रिश्तेदारों या कि ससुराल में छोड़ दिया था।



  मृतक उमेश ध्रुव बीते दिनों अकेले काम पर जा रहा था, और एक अन्य महिला मज़दूर से इसकी निकटता हो गई थी।उमेश घर की छत पर जाकर उससे मोबाइल से बात करता था और पत्नी इंग्लेश्वरी ने इसे देख प्रतिरोध किया तो उमेश ने पिटाइ की थी। मकान मालिक की फटकार के बाद जबकि दोनों घर चले गए तो देर रात जबकि उमेश गहरी नींद में था, इंग्लेश्वरी ने मसाला कूटने वाले पत्थर के सिल को सर पर मार दिया, जिससे नींद में ही उमेश की मौत हो गई।राजधानी पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है।


पत्नी third wife Suspected दूसरा पति मजदूर शक PTI छत्तीसगढ़ हत्या रायपुर पुलिस जेल Affair murder husband तीसरी पत्नी