जशपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पुलिस बनकर करते थे ग्रामीणों से  लूट; जेल से भागा 1 कैदी भी पकड़ाया

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
जशपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पुलिस बनकर करते थे ग्रामीणों से  लूट; जेल से भागा 1 कैदी भी पकड़ाया

JASHPUR. छत्तीसगढ़ में जशपुर से नकली पुलिस बनकर ग्रामीणों से लूट-पाट करने का मामला सामने आया है। कांसाबेल थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना में टाटा सफारी इस्तेमाल करते हुए राह चलते हुए राहगीरों को धमकाते थे। साथ ही अपने आप को पुलिस बताना और चेकिंग के नाम पर लोगों से पैसे लेते थे।



बीते दिनों फरियादी के साथ की थी लूट



बीते दिनों फरियादी राजेश राम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो कांसाबेल से कुनकुरी की ओर अस्पताल जा रहा था। तभी दो आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया और गाड़ी के कागजात मांगे इसी के साथ खुद को पुलिस कर्मी बताया। जब फरियादी कागजात नहीं दिखा पाया तो उसे धमकाया। वहीं आरोपियों ने प्रार्थी के जेब में रखे 3500 की रकम को लूट लिया। वहीं अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस तरीके की और भी घटना होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



इस खबर को भी पढ़िए...



वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर पहुंची, टेस्टिंग के बाद नागपुर होगी रवाना, जानिए कितना होगा किराया



जिला जेल से भागने वाला कैदी गिरफ्तार



दसूरी ओर, इसके पहले जिला जेल की दीवार फांदकर भागने वाले विचाराधीन बंदी ललित राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की तलाश में पुलिस महानिर्देशक सरगुजा रामगोपाल गर्ग ने जशपुर क्षेत्र के बीट प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार 2 कैदी 5 दिसंबर को जशपुर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।



दूसरे फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश



वहीं जशपुर एसपी डी रविशंकर के मार्गदर्शन में संभावित जगहों पर छापेमारी की गई। जिसके बाद आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया, फिलहाल पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

 


छत्तीसगढ़ न्यूज Fake police arrested Jashpur looted by posing as fake police Chhattisgarh prisoners escaped from jail Jashpur जशपुर में फर्जी पुलिस गिरफ्तार जशपुर में नकली पुलिस पकड़ाई छत्तीसगढ़ में नकली पुलिस बनकर लूट जशपुर में जेल से भागे कैदी