कांकेर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; हथियार-गोला बरामद, सर्चिंग तेज

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कांकेर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; हथियार-गोला बरामद, सर्चिंग तेज

KANKER. नक्सल प्रभावित इलाके में जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी है। इस बीच, कांकेर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। इसमें 2 पुरुष नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया। वहीं बाकी नक्सली जंगल की ओर भाग गए। इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी हैं। मौके पर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल से संबंधित सामान बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।





नक्सलियों के छिपे होने की मिली थी सूचना





जानकारी के मुताबिक जिले में डीआरजी के जवान रविवार रात ही कडमे गांव के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर निकल गए थे। इस बीच सोमवार सुबह 3 बजे के आस-पास नक्सली जवानों पर फायरिंग करने लगे। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। इसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।





नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट





बताया गया है कि कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि कांकेर और दूसरे जिलों में लगातार नक्सली जवानों पर पहले भी फायरिंग करते रहे हैं। इसके पहले कांकेर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसमें 3 जवान घायल हो गए थे। नक्सलियों ने यहां 2 अलग-अलग जगह पर आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसकी चपेट में एसएसबी के जवान आए थे।





इलाके में तलाशी अभियान जारी: पी सुंदरराज





बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि घटना कांकेर अंतर्गत सिकसोद थाना क्षेत्र के कदमे गांव के पास की हैं। जहां डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो पुरुष नक्सली मारे हैं। उन्होंने कहा कि मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल से संबंधित चीजें बरामद की गई हैं। घटना स्थल के आसपास के इलाके में तलाशी अभियान जारी हैं।



 



कांकेर में 2 नक्सली ढ़ेर कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ कांकेर में नक्सलवाद 2 Naxalites in Kanker encounter with Naxalites Kanker Naxalism Kanker कांकेर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़