एमपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का छत्तीसगढ़ दौरा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के रूटमैप के साथ जिम्मेदारी करेंगे तय

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
एमपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का छत्तीसगढ़ दौरा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के रूटमैप के साथ जिम्मेदारी करेंगे तय

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में ये चुनावी साल है। इसमें सभी कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी दल प्लानिंग पर जुट गए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाशने में जुट गई है। इस बीच, छत्तीसगढ़ की राजधानी में कल राजीव भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। इसमें कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर चर्चा की जाएगी। इसी संबंध में कार्यक्रम के पर्यवेक्षक और मध्यप्रदेश  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव बुधवार को रायपुर आ रहे हैं। 26 जनवरी से शुरू होने वाली इस यात्रा को अंतिम रूप 19 जनवरी को दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अरुण यादव 18 जनवरी बुधवार की रात रायपुर आएंगे और वे 19 जनवरी को राजीव भवन में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चर्चा करने के बाद शाम को इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। 



26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा होगी शुरू



जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को होने वाली बैठकों में रुटमैप के साथ यात्रा की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।  कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली का आयोजन कर इस यात्रा का समापन किया जाएगा। यह रैली राजधानी रायपुर में होगी।



ये खबर भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी फिल्म की शूटिंग जल्द, बॉलीवुड और छॉलीवुड के कलाकार एक साथ करेंगे काम



30 दिन में 90 हजार किमी से अधिक यात्रा होगी



पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के अनुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3 हजार किमी यात्रा होगी। ऐसे में 30 दिन में 90 हजार किमी से अधिक यात्रा होगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी।



इधर, चुनावी तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी, गांवों में बनेगा संगठन 



आम आदमी पार्टी मिशन 2023 को देखते हुए पार्टी ने प्रदेश के 32 जिलों के लिए जिला अध्यक्ष (इंचार्ज) और जिला सचिव की घोषणा कर दी है। वहीं पार्टी ने जिले से लेकर गांव तक के लिए संगठन का रूट चार्ट तैयार कर लिया है। साथ ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने का ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। पार्टी 19 मार्च को राजधानी रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए अपना चुनावी आगाज करेगी। इसमें राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ ही आला नेता भी शामिल होंगे।


Join hands campaign routemap Arun Yadav visit Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान रूटमैप अरूण यादव का छत्तीसगढ़ दौरा join hands campaign Chhattisgarh News हाथ से हाथ जोड़ो अभियान