प्रियंका गांधी के भाषण के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने 2 लोडिंग वाहनों में लगाई आग, इलाके में सर्चिंग बढ़ी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
प्रियंका गांधी के भाषण के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने 2 लोडिंग वाहनों में लगाई आग, इलाके में सर्चिंग बढ़ी

BIJAPUR. बस्तर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। जगदलपुर में आज प्रियंका गांधी पहुंची। उनके भाषण के बीच नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पदेड़ा गांव के पास गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगे 2 लोडिंग वाहनों में आग लगा दी। गंगालूर थाना क्षेत्र में बीजापुर में नक्सलियों ने 2 वाहनों में आगजनी कर उत्पात मचाया है। ये घटना आज दोपहर की पदेड़ा गांव के पास की है। इसके बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।



बीजापुर टीआई शशिकांत ने की घटना की पुष्टि



जानकारी के अनुसार बीजापुर में दोनों लोडिंग वाहन पूरी तरह जल गए हैं। चालक और परिचालक के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। दोनों लोडिंग वाहन बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के बताए गए हैं। बीजापुर के टीआई शशिकांत भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। टीआई ने बताया कि मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इस महीने बस्तर में नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



छत्तीसगढ़ में ट्रेनों में ''लेट-लतीफी का संकट''! आगामी 2 सालों तक ट्रेनें विलंब से ही चलेंगी? पढ़िए द सूत्र की पड़ताल में क्या निकला



कटेकल्याण में इनामी महिला नक्सली समेत 2 गिरफ्तार



दंतेवाड़ा के कटेकल्याण क्षेत्र में 2 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से महिला नक्सली के ऊपर 1 लाख का इनाम था। वहीं पुरुष नक्सली प्रतिबंधित संगठन का काम संभालता था। दंतेवाड़ा जिले का डीआरजी बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसमें कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत मार्जूम और कलेपाल गांव में दल रवाना हुई। इन गांवों के जंगलों में जब टीम पहुंची तो एक महिला और पुरुष जंगल की तरफ भागने लगे, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ा। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम बुधरी मण्डावी पिता सिंगडू उर्फ भीमा मण्डावी बताया। वहीं पुरुष ने खुद को तुला वेट्टी पिता बामन वेट्टी और उम्र लगभग 22 वर्ष बताई। ये दोनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन मार्जूम पंचायत केएएमएस और मुदेनार डीएकेएमएस के लिए काम कर रहे थे।


प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा Priyanka Gandhi Bastar tour नक्सलियों ने 2 लोडिंग वाहन जलाए Naxalites burnt 2 loading vehicles बीजापुर में नक्सली CG News Naxalites in Bijapur