दुर्ग में चोरी का मास्टर माइंड गोवा से गिरफ्तार, 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी के जेवर समेत साढ़े 7 लाख कैश बरामद

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
दुर्ग में चोरी का मास्टर माइंड गोवा से गिरफ्तार, 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी के जेवर समेत साढ़े 7 लाख कैश बरामद

DURG. दुर्ग में करोड़ों रुपए की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी से 3 किलो सोना, 15 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी पर नागपुर में 41 से अधिक केस दर्ज हैं। आदर्श नगर में 5 फरवरी की रात चोरी हुई थी। यहां पर चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी। 



गोवा से की गिरफ्तारी



दुर्ग में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 3 करोड़ का माल बरामद किया है। इसमें 3 किलो सोना, 15 किलो चांदी सहित करीब साढ़े 6 लाख कैश जब्त किया है। दुर्ग एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 



ये भी पढ़ें...






5 फरवरी की रात हुई थी चोरी 



आपको बता दें कि दुर्ग के आदर्श नगर में पंकज राठी के निवास पर 5 फरवरी की रात चोरी हुई थी। घटना के दौरान परिवार के सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर गए हुए थे। उसी का फायदा उठाते हुए चोर ने घुस कर पूरी घटना को अंजाम दिया था। घटना में आरोपी ने 3 किलो सोना, 15 किलो से अधिक चांदी सहित ₹10 लाख लेकर फरार हुआ था। इस पूरे मामले की विवेचना कर रही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से एक सुराग प्राप्त हुआ और धीरे-धीरे पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। 



चोर पर 41 मामले हैं दर्ज 



महत्वपूर्ण बात ये है कि पकड़ा गया आरोपी अक्षय भैसारे पिछले 15 वर्षों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र में 41 मामले दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नागपुर में 12 साल की सजा भी काट चुका है। जब वो जेल से रिहा हुआ उसके बाद फिर से वो चोरी की घटना को अंजाम देने लगा। एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि पिछले 1 वर्ष में आरोपी दुर्ग जिले में 10 चोरियों को अंजाम दे चुका हैं। टोपी चश्मे की बिक्री की आड़ में आरोपी रैकी कर ये चोरियां किया करता था, लेकिन आदर्श नगर में सप्ताह भर पूर्व की गई चोरी के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


सीजी न्यूज 3 किलो सोना बरामद चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार दुर्ग में चोरी 3 kg gold recovered master mind of theft arrested Theft in Durg CG News
Advertisment