मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- बीजेपी का संगठन मजबूत, मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बोले- अभी नहीं लगा बाबा का नंबर

author-image
एडिट
New Update
मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- बीजेपी का संगठन मजबूत, मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बोले- अभी नहीं लगा बाबा का नंबर


Bilaspur. छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीजेपी की तारीफ की है। सिंहदेव ने कहा है कि बीजेपी एक मजबूत संगठन है। वहीं छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल फार्मूले की चर्चा प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 2 ढाई साल पूरे होने खूब चली थी। जिसके बाद टीएस सिंहदेव समय-समय पर बयान सामने आते रहे हैं। अब फिर से बिलासपुर में टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है जिसमें सिंहदेव कहते नजर आ रहे हैं कि अभी टीएस बाबा का नंबर नहीं लगा है। आगे के लिए अमूमन जो मुख्यमंत्री रहते हैं। वह पार्टी को लीड करते हैं।



बीजेपी की तारीफ और तंज एकसाथ



मंत्री सिंहदेव ने बिलासपुर दौरे के दौरान कहा है कि बीजेपी और उनके संगठन की अपनी एक मजबूती है। उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पिछले 45- 50 साल का राजनीतिक अनुभव कहता है। RSS के होने के कारण बीजेपी को कम नहीं आंकना चाहिए। अकेले भाजपा इतनी शक्तिशाली ना हो लेकिन RSS प्लस बीजेपी इसको कभी कम नहीं आंकना चाहिए।  सिंहदेव ने आगे कहा है कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतनी कम सीट आई है कि उनका मनोबल टूटा हुआ है। आज उनके अंदर से ही कोई ऐसी शक्ति सामने नहीं आ रही है। स्थिति ये है कि, पब्लिक के बीच फोकस में आने के लिए बीजेपी अपने गवर्नर का ही क्रिटिसाइज कर रही है। 




नहीं लगा बाबा का नंबर- सिंहदेव



मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में अगले सीएम के चेहरे के सवाल पर कहा है कि अभी टीएस बाबा का नंबर नहीं लगा है। आगे के लिए अमूमन जो मुख्यमंत्री रहते हैं। वह पार्टी को लीड करते हैं, बाकी हाईकमान के ऊपर है। उनका लोगों के बीच में काम करने का प्रयास चलता रहेगा। 




बिलासपुर पहुंचे थे टीएस सिंहदेव




विधानसभा में प्रदेश का अगला एम्स बिलासपुर में खोलने की सहमति देने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां मंत्री सिंहदेव व शहर विधायक शैलेश पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिंहदेव ने इसे शहर विधायक शैलेश पांडेय का प्रयास बताते हुए बिलासपुर वासियों को बधाई दी। हालंकि टीएस सिंहदेव ने आगे एक सवाल के जवाब में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा को विफल बताने वाली बीजेपी को महाराष्ट्र के उपचुनाव में एक सीट चली गई। उसकी भी बात करनी चाहिए। लेकिन वे उसकी बात नहीं करते। आज वहां कांग्रेस के उम्मीदवार जीत कर आए हैं।


टीएस बाबा TS Baba बिलासपुर न्यूज टीएस सिंहदेव ts singhdeo Bilaspur News सिंहदेव ने कहा कि भाजपा संगठन मजबूत है Singhdev said BJP organization is strong छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News