जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से निष्कासित MLA धर्मजीत सिंह की विधायकी सुरक्षित, सदन में पॉलिटिकल इंडिपेडेंट रूप में भाग लेंगे

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से निष्कासित MLA धर्मजीत सिंह की विधायकी सुरक्षित, सदन में पॉलिटिकल इंडिपेडेंट रूप में भाग लेंगे

RAIPUR. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के विधायक रहे धर्मजीत सिंह को उनके दल से निकाल दिया गया है लेकिन पार्टी से निष्कासित होने के बावजूद उनकी विधानसभा सदस्यता पर कोई आंच नहीं आई है। विधानसभा में उनकी उपस्थिति स्वतंत्र अर्थात फ्री (पॉलिटकली इंडिपेंडेंट) की रहेगी। सदन के भीतर उनके बैठने की व्यवस्था भी अलग से की जाएगी।





विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने दी व्यवस्था





स्व. अजीत जोगी के द्वारा स्थापित छजकां के स्थापना के समय से सदस्य धर्मजीत सिंह को छजकां की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा से MLA श्रीमती रेणु जोगी ने बीते 18 सितंबर 2022 को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस निष्कासन के बाद विधानसभा में लोरमी विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह की सदस्यता को लेकर भी प्रश्न खड़े हुए थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने व्यवस्था दे दी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने इस मसले पर दिए निर्देश में कहा है





“सदन में धर्मजीत सिंह स्वतंत्र अर्थात् FREE ( politicaly Independent ) के रुप में सभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। धर्मजीत सिंह के बैठने की व्यवस्था जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सदस्यों से अलग की जाएगी। विधायक धर्मजीत सिंह को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से निष्कासित किए जाने पर, उन्हें सभा में असंबद्ध सदस्य के रूप में अभिलिखित नहीं किया जाएगा।”



chhatisgarh छजका से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह की सदस्यता बरकरार रहेगी सदन के भीतर राजनैतिक रुप से आत्मनिर्भर माने जाएँगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने दी व्यवस्था