छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया सेंटर की मंजूरी, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने PM को दिया धन्यवाद; मंत्री रविंद्र चौबे का निशाना

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया सेंटर की मंजूरी, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने PM को दिया धन्यवाद; मंत्री रविंद्र चौबे का निशाना

RAIPUR. भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति दी है। अब इस पर श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार खेल की दिशा में लगातार योजना बनाकर काम कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिल रहा है। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा केंद्र सभी राज्यों के लिए योजना बनाती है, अगर इस मुद्दे पर बीजेपी को श्रेय लेना है तो 10 की जगह 20 खेलो इंडिया सेंटर खुलवाएं तो उनको ये श्रेय चला जाएगा। मंत्री चौबे ने कहा कि जो हमारा हक है, उसको केंद्र सरकार दे रही है।



भारतीय खेल प्राधिकरण देगा वित्तीय सहायता



छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत 10 नए खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। ये 10 केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी, कुश्ती, फुटबाल, कबड्डी और तीरंदाजी के लिए खेलो इंडिया लघु केन्द्र की मंजूरी दी गई है। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुल केंद्रों की संख्या 24 हो गई है।



7 जिलों को 7-7 लाख रुपए जारी



छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालनालय ने विभिन्न खेलों की खेलो इण्डिया सेंटर प्रारंभ करने का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजा गया था। जिसमें बस्तर में हॉकी, धमतरी में कुश्ती, जांजगीर चांपा में हॉकी, कोरबा में फुटबॉल, बलरामपुर में फुटबॉल, बेमेतरा में कबड्डी, दंतेवाड़ा में तीरंदाजी, महासमुंद में तीरंदाजी, मुंगेली में फुटबॉल तथा सूरजपुर में फुटबॉल खेल की नए खेलो इंडिया लघु केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इससे पहले जिला नारायणपुर में मलखम्भ, बीजापुर में तीरंदाजी, शिवतराई बिलासपुर में तीरंदाजी, गरियाबंद में वॉलीबॉल, सरगुजा में फुटबॉल, जशपुर में हॉकी एवं राजनांदगांव में हॉकी की खेलो इण्डिया लघु केन्द्र खोलने की कार्यवाही प्रगति पर है। अब तक पहले चरण के 7 जिलों में प्रत्येक जिले को लघु केन्द्र हेतु 7-7 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। अन्य 7 स्वीकृत जिले बालोद में वेटलिफ्टिंग, बलौदाबाजार में फुटबॉल, दुर्ग में कबड्डी, कांकेर में खो-खो, रायपुर में वेटलिफ्टिंग, रायगढ़ में बैडमिंटन एवं सुकमा में फुटबॉल की राशि भारतीय खेल प्राधिकारण द्वारा दिया जाना प्रक्रियाधीन है।



ये खबर भी पढ़िए..



जशपुर के ADJ को राज्य शासन ने किया बर्खास्त, विधि विभाग ने जारी किया आदेश



24 जिलों के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ



इस प्रकार राज्य के 24 जिलों में 24 खेलो इंडिया लघु केंद्र के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। प्रत्येक खेल के स्थानीय सीनियर खिलाड़ियों को सेंटर से जोड़ा जाएगा, उन्हें प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए मानदेय भी दी जाएगी। सभी खेलो इण्डिया सेंटर्स में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का बराबर प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित की जाएगी। इन सेंटर्स को भारतीय खेल प्राधिकरण के पोर्टल में पंजीकृत किया जाएगा।


minister Ravindra Choubey छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया सेंटर पीएम नरेंद्र मोदी 10 new Khelo India Centers in Chhattisgarh BJP state president Arun Saw बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंत्री रविंद्र चौबे PM Narendra Modi
Advertisment