रायपुर में कांग्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो, स्मृति की कैटवॉक और मनोज नाचते दिखे; पूछा- क्या ये भगवा का सम्मान बढ़ा रहे हैं

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में कांग्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो, स्मृति की कैटवॉक और मनोज नाचते दिखे; पूछा- क्या ये भगवा का सम्मान बढ़ा रहे हैं

RAIPUR. छत्तीसगढ़ समेत देशभर में भगवा रंग पर सियासत तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल के बाद अब कांग्रेस ने पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जिसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को केसरिया रंग की धोती और अंगवस्त्र में नाचते दिखाया है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को केसरिया रंग के टॉप में कैटवॉक करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।



कांग्रेस ने उठाए सवाल



सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट ट्वीट कर सुशील आनंद शुक्ला लिखा है कि बीजेपी के नेता मनोज तिवारी का यह गाना भगवा का कितना सम्मान बढ़ा रहा है, संघी बताएं।




— Sushil Anand Shukla (@SushilAnandCG) December 20, 2022



दूसरे वीडियो में शुक्ला ने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की यह पोशाक भी तो भगवा का अपमान है।




— Sushil Anand Shukla (@SushilAnandCG) December 20, 2022



कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि एक फिल्म के दृश्य में पहने गए कपड़े के रंग से बीजेपी और संघ के जिन लोगों की भावना आहत हो रही हैं, उनको अपने नेताओं के प्रदर्शन वाले इन दृश्यों में भगवा रंग का अपमान नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवा के नाम पर दंगा फैलाती है। बीजेपी भगवा के नाम पर आतंक फैलाती है जबकि भगवा साम्प्रदायिक सद्भावना, परस्पर प्रेम और शांति के प्रतीक हिंदू धर्म का महान ध्वज माना जाता है।



ये खबर भी पढ़िए..



रायपुर में कांग्रेस के गले का फांस बनी पीएम आवास योजना, राज्य सरकार को घर-घर घेर रहे भाजपाई



छत्तीसगढ़ में भगवा रंग विवाद



पिछले दिनों भगवा रंग विवाद को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल हुआ। उन्होंने कहा कि भगवा रंग जो है वह यज्ञ की अग्नि की ज्वाला का रंग है। वह पवित्र है। वह त्याग और बलिदान का रंग है। विश्व हिंदू परिषद-विहिप और बजरंग दल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं उन्होंने कौनसा त्याग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा रंग किसी का होता है क्या। ये लोग केवल इसके नाम पर समाज में वैमनस्य फैला रहे हैं। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने पलटवार भी किया।


रायपुर में कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो छत्तीसगढ़ में भगवा रंग पर राजनीति CM Bhupesh targeted BJP Congress targeted BJP Congress posted video in Raipur saffron color politics in Chhattisgarh सीएम भूपेश ने बीजेपी पर साधा निशाना कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना