रायपुर में राहुल गांधी की हुंकार, कहा- इतिहास दोहराया जा रहा, फिर लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका ने भी किया संबोधित

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रायपुर में राहुल गांधी की हुंकार, कहा- इतिहास दोहराया जा रहा, फिर लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका ने भी किया संबोधित

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में चल रहे कांग्रेस महाधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्लेनरी को संबोधित किया है। जहां एक तरह प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की है तो वहीं राहुल गांधी ने 1977 की कहानी सुनाने के बाद केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा है। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी और अडाणी एक है। देश में इतिहास को दोहराया जा रहा है। एक बार फिर कांग्रेस को खड़े होना पड़ेगा।





राहुल गांधी का पूरा भाषण





राहुल गांधी ने प्लेनरी को संबोधित करते हुए कहा है कि मेरे साथ भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग चले हैं। हर मौसम से एक साथ हम सब चले। बहुत कुछ सीखने को मिला। पंजाब में मैकेनिक आकर मिला। मैंने उसके हाथ पकड़े, और सालों की तपस्या-दर्द-दुख उसके हाथों से बात पहचान ली। वैसी ही लाखों किसानों के साथ भी हुआ। शुरुआत में बोलने की ज़रूरत हई, लेकिन 1 महीने के बाद बोलने की जरूरत नहीं होती थी। लोगों के हाथ मिला-गले लगे.. पूरा सन्नाटे में सब समझ आ जाता था कि उन्हें क्या दुख है? क्या दर्द है? कई जगहों पर मूझे लोगों को देख कर रोना आगया। पुरानी इंजरी में कई सालों तक दर्द नहीं था यात्रा शुरू करते ही वापस आगया। सुबह उठ कर सोचता था कैसे चलूंगा। चलना शुरू करते लोगों से मिलते ही सब मिट जाता था। यात्रा में आगे बढ़ते बढ़ते मेरी आवाज चुप होती गई। जम्मु कश्मीर पहुंचते ही मैं बिल्कुल चुप होगया।





ये भी पढ़ें...





रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में एक और बड़ा फैसला, नशेड़ियों को नहीं मिलेगी कांग्रेस की सदस्यता





1977 की कहानी सुनाई





राहुल गांधी ने कहा कि मां बैठी है.. 1977 की बात है चुनाव आया मुझे चुनाव के बार मे कुछ नही मालूम था..एक दिन घर मे अजीब सा माहौल था..मैंने पूछा- मम्मी क्या हुआ... मम्मी ने बोला-हम घर छोड़ रहे है.. मैंने पूछा घर क्यों छोड़ रहे है? तब मां ने बताया ये सरकार का घर है.. मैंने फिर पूछा- अब कहा जाना है.. मां ने बोला- नहीं मालूम.. मैं हैरान हो गया.. मैने सोचा वो हमारा घर था.. अब 52 साल होबगये मेरे पास घर नहीं है। हमारा घर इलाहाबाद में है। मैं 12 तुगलक में रहता हूँ लेकिन मेरे लिए वो घर नहीं हैं।





'अपने आसपास की जगह को बनाया घर'





राहुल गांधी ने बताया कि जब मैं कन्याकुमारी से निकला तब अपने आप से पूछा मेरी जिम्मेदारी क्या है? यात्रा में मेरी आसपास की जगह ही मेरे लिए घर था।उस घर में कोई भी आए उसको ये लगना चाहिए कि आज वो अपने घर आया है।जिस दिन से मैंने ये सोच लिया यात्रा बदल गई। अब लोग मेरे साथ राजनीतिक बात नहीं कर रहे थे। हिंदुस्तान की महिलाओं ने मुझसे क्या कहा मैं बता नहीं सकता।युवाओं के दिल में क्या है? मैं समझा नहीं सकता..कि कितना बोझ उठा रहे वो! महिला ने अपनी आपबीती बताई। उसके साथ उसका पति मारपीट कर रहा है।राहुल गांधी ने आगे कहा कि कश्मीर में हम घुसते हैं रैली से पहले तो देखते है कि बर्फ है धूप है। हजारों लोग हमारे साथ चल रहे थे। एक लड़के ने सवाल पूछा कि जब कश्मीर के लोगों को दुख होता है जब हमारे दिल मे चोट लगती है तो बाकी हिंदुस्तान को खुशी क्यों होती है? मैने उसे बताया गलत समझ रहे हो।कन्याकुमारी से आ रहा हूं करोड़ों लोग है जिन्हें हर दूसरे हिदुस्तानी से हमदर्दी है। हजारों लोग ऐसे भी है जो खुश होते है लेकिन वो गिने हुए लोग है।





कश्मीर में चारों ओर तिरंगा





राहुल गांधी ने कहा कि जब कश्मीर पहुंचे तो चारों ओर तिरंगा फिर रैली में घुसे। जैसे ही घुसे 40 हजार लोग रैली में शामिल रहे पुलिस का अनुमान था कि 2 हजार लोग पहुंचेगें। हमारे पास 125 यात्री  थे लेकिन कश्मीर के लोगों ने तिरंगा उठाया। आतंकवाद का इलाका कहा जाता है। वहां कश्मीरी युवाओं ने तिरंगा पकड़ा। मैंने संसद में पीएम का भाषण सुना उन्होंने कहा मैंने लाल चौक में तिरंगा फहराया है। देखिए पीएम को बात समझ नहीं आई। नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के 20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया। यात्रा में लाखों ने हाथ में तिरंगा फहराया। तिरंगा दिल की भावना है हमने इस भावना को कश्मीर के युवाओं के दिल मे जगाया है।हिंदुस्तान एक भावना है और तिरंगा इस भावना का चिन्ह। ये काम राहुल गांधी ने नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है।





विदेश मंत्री के बयान पर भी बोले





राहुल गांधी ने विदेश मंत्री के बयान पर कहा कि जब अंग्रेज राज करते थे तब हमारी अर्थव्यवस्था हमसे छोटी थी? इसका मतलब सिर्फ कमजोर से लड़ो?इसको कायरता कहा जाता है। सावरकर की विचारधारा है। अगर आपके सामने आपसे तगड़ा है सिर झुका दो। मंत्री चाइना से कहा कि लड़ नहीं सकते। ये कौन सी देश भक्ति है। कमज़ोर को मारो और मजबूत के सामने झुक जाओ। महात्मा गांधी सत्याग्रह करते थे। बीजेपी और RSS सत्ताग्रह करते हैं। हम सत्याग्रह वह सत्ता ग्रह.. उनको सिर्फ सिर्फ सत्ता चाहिए।





अडानी को लेकर भी बोले राहुल गांधी





राहुल गांधी ने अडाणी को लेकर कहा कि अडाणी जी 609 से 2 नंबर पर कैसे पहुंचे? फॉरेन पालिसी में अडानी को फायदा मिलता है। इजरायल में डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट वहीं श्रीलंका में बात सामने आई कि मोदी जी ने दवाब डाला कॉन्ट्रैक्ट के लिए। मोदी जी से मैंने पूछा क्या रिश्ता है? फ़ोटो में प्लेन में रिलैक्स करते थे तो मैने पूछा कि क्या रिश्ता है। सब मंत्री अडाणी की रक्षा करने लगे। मतलब अडाणी देश के सबसे बड़े देश भक्त हैं। आरएसएस और बीजेपी अडाणी की रक्षा क्यों कर रहे हैं। सेल कंपनी हजारों करोड़ रुपए हिंदुस्तान भेज रही है इसमें किसका पैसा है? अडाणी जी डिफेंस इंडस्ट्री में काम करते है.. मोदी सरकार को नहीं मालूम कि किसकी कंपनी है। जेपीसी क्यों नहीं जांच कर रहे है? स्टेट बैंक लोन दे रहा है तो उस मेज पर मोदी क्यों बैठे हुए है?मोदी कह सकते थे कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन रिश्ता है। अडानी मोदी एक हैं। पूरा धन एक व्यक्ति के हाथ में जा रहा है।जब हम पीएम से पूछा तो हमारी स्पीच सपंज हो जाती है। हम हजारों बार पूछेंगे।जब एक सच्चाई बाहर नहीं आ जाती।पहले ईस्ट इंडिया कम्पनी से लड़ाई हुई थी। उस कंपनी ने भी सब कुछ लूट लिया था। इतिहास रिपीट हो रहा है। कांग्रेस पहले भी लड़ी थी अब फिर लड़ेंगे।







 



कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी बोले congress session कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आखरी दिन Rahul told story of leaving home in his childhood Rahul Gandhi spoke in Congress session last day of the 85th Congress session छत्तीसगढ़ न्यूज कांग्रेस अधिवेशन राहुल ने बचपन में घर छोड़ने का किस्सा बताया