theSootrLogo
searchExpanded
theSootrLogo
undefined
Sootr
CG News- एंबुलेंसकर्मिंयों की हड़ताल छत्तीसगढ़ में हड़ताल में जा रहे एंबुलेंसकर्मी, 9 जून से ठप हो जाएंगीं सेवाएं, सात सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
6/3/23, 8:21 AM (अपडेटेड 6/3/23, 2:49 PM)



नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस कर्मी 9 जून से हड़ताल में जा रहे हैं। यानी 9 जून से एंबुलेंस सेवाएं ठप हो जाएंगी। लोगों को अस्पताल ले जाने वाली संजीवनी एक्सप्रेस और महतारी एक्सप्रेस के कर्मी सात सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण एंबुलेंसकर्मी हड़ताल में जा रहे हैं। 


वेतन में देरी से हो रही समस्या


जानकारी के मुताबिक संजीवनी एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ महतारी एक्सप्रेस के एंबुलेंस कर्मियों को लम्बे समय से वेतन नहीं मिला है। जिससे परिवार की देखभाल में समस्याएं आ रही हैं। दोनों एंबुलेंस सेवाएं अलग-अलग कंपनी संचालित करती हैं। जय अम्बे कंपनी के द्वारा संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन करती हैं। जबकि महतारी एक्सप्रेस का संचालन जीविके कंपनी के द्वारा की जा रही है। एंबुलेंसकर्मियों का वेतन तीन-चार महीने से लंबित है और ऐसा हमेशा होता रहता है। 


ये हैं मांगे


एंबुलेंसकर्मियों ने पहले भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। साथ ही नया रायपुर के प्रदर्शन स्थल तूता में भी प्रदर्शन किया था। लेकिन कंपनी के द्वारा कोई भी रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद फिर से अपनी मांगो के साथ प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

1.साल 2018 से रूकी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ जून माह के वेतन में एक साथ दिया जाए। 

2.कर्मचारियों को 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा की गारंटी दी जाए। 

3.एंबुलेंस कर्मचारियों से आठ घंटे काम लिया जाए और अतिरिक्त कार्य का ओवरटाइम दिया जाए। 

4.एंबुलेंस को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए। 

5.संजीवनी 108 और 102 महतारी एक्सप्रेस कर्मचारियों को प्रतिमाह 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान किया जाए। 

6.दो माह का वेतन भुगतान 10 जून तक किया जाए।

7.लंबित वेतन कर्मचारियों को तत्काल दिया जाए।


द-सूत्र के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ें
theSootr whatsapp channel
द-सूत्र के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें
thesootr androidthesootr ios
Chhattisgarh News Raipur News Ambulance Worker Ambulance Worker Going For Strike Sanjeevani Express छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल के लिए जा रहे एम्बुलेंस कर्मचारी संजीवनी एक्सप्रेस
ताजा खबर