/sootr/media/post_banners/32fa303e08f7468160421ceb6cca3324f4936a5a6e93c7fd15bae0d6e403fdca.jpeg)
RAIPUR. राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में 29 अक्टूबर (शनिवार) को छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों की मुस्तैदी से एक महिला की जिंदगी बच गई। दरअसल, यहां एक महिला ने डिप्रेशन में आकर खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया था। घटना की जानकारी लगने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 में पेट्रोलिंग कर रहे भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल को किसी ने इसकी सूचना दे दी। खबर मिलते ही जवानों ने तेजी दिखाई और दोनों ने मौके पर पहुंच कर महिला को फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई।
पेट्रोलिंग कर रहे जवान मौके पर पहुंचे
आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में भारत माता स्कूल के पीछे MIG 883 में एक महिला फंदा बनाकर फंखे से लटकने कीस कोशिश कर रही थी। इस बात की जानकारी किसी को लग गई और उसने फोन करके इसकी जानकारी 112 में पेट्रोलिंग कर रहे छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल को दे दी।
डिप्रेशन में आकर महिला कर रही थी खुदकुशी
इन जवानों ने महिला के घर पहुंचकर फंदे में झूल रही महिला की जान बचा ली। उन्होंने महिला को फंखे से उतारा। पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला काफी डिप्रेशन में थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को जयपुर में दे दी गई है।
जनसंपर्क विभाग ने की जवानों की तारीफ
छत्तीसगढ़ शासन की डायल 112 सेवा ऐसे ही संकट में फंसे लोगों के लिए है। जवानों के इस प्रशंसनीय कार्य के लिए सीएमओ छत्तीसगढ़ और जनसंपर्क विभाग ने तारीफ की है। जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की सजगता से आज एक महिला की जान बच गई। रायपुर के भारत माता स्कूल के पास आरक्षक भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल की तत्परता से एक दुखद घटना टल गई। पुलिस के दोनों जवानों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।