राहुल गांधी मसलाः कांग्रेसी-बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे कांग्रेसी, पुलिस रही मूक दर्शक

author-image
एडिट
New Update
राहुल गांधी मसलाः कांग्रेसी-बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे कांग्रेसी, पुलिस रही मूक दर्शक

Raipur. राहुल गांधी के मसले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के एकात्म परिसर पर काली स्याही फेकी है। दरअसल गुजरात सूरत के एक कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ फैसला दिया है। वहीं आज राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्म हो गई है। इसमें पिछले 2 दिनों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी एकात्म परिसर में काली स्याही फेंक कर विरोध किया है। इसके बाद मोदी सरकार के खिलाफ पुतला भी दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबरें सामने आ रही हैं। जब यह पूरा मामला हो रहा था तब पुलिस मूक दर्शक बने देख रही थी।



लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम- आकाश शर्मा



प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा ने कहा है कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज उठाते थे तो उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया। ताकि जनता की आवाज को दबाया जा सके। बीजेपी के इस दोहरे चरित्र पर कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और सत्य को जीताकर रहेंगे।



लगातार दो दिनों धरना प्रदर्शन जारी 



छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के खिलाफ आए फैसले के विरोध में गुरुवार को भी प्रदर्शन किया गया है। जिसके बाद आज भी पुराने कांग्रेस भवन के सामने भी दिग्गज नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए। मोहन मरकाम ने कहा है कि  सत्ता का दुरुपयोग कितने भ्रष्ट तरीके से किया जा रहा है। इसकी पराकाष्ठा है, जिस तरीक़े से तानाशाह ने हमारे नेता राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता ख़त्म कर दी है। सत्ताधारी सरकार ने किसी विपक्षी नेता की आवाज़ को जो कि करोड़ों देशवासियों की आवाज उठा रहा है, उसे अपने भ्रष्टाचार के लिए दबा दिया है। ज्ञात रहे हम ना तो कभी झुके थे, ना झुकेंगे!


रायपुर न्यूज Akash Sharma cg bjp छत्तीसगढ़ कांग्रेस Raipur News छत्तीसगढ़ भाजपा छत्तीसगढ़ न्यूज CG Congress आकाश शर्मा Chhattisgarh News