रायपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, एक करोड़ का नकली गुटखा पकड़ाया, छापा पड़ते ही भाग निकले सुपरवाईजर और ठेकेदार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, एक करोड़ का नकली गुटखा पकड़ाया, छापा पड़ते ही भाग निकले सुपरवाईजर और ठेकेदार

नितिन मिश्रा, Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी में बीती रात खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी देखने को मिली है। विभाग ने एक करोड़ रुपए का नकली गुटखा पकड़ा है। सितार और माणिकचंद के पैकेट में गुटखा पैक किया जा रहा था। खाद्य विभाग की छापामारी पड़ते ही मौक़े से सुपरवाईजर और ठेकेदार भाग निकले। वहीं गुटखा पैक करने वाले कर्मचारी पकड़े गए हैं। इनका ज्यादातर स्टाफ मध्यप्रदेश और झारखंड के हैं। 



यह खबर भी पढ़ें...



कोरबा में 5 साल से युवती गायब, अब हत्या की सूचना पर शव खोजने फोरलेन की कर रहे खुदाई, 4 साल पहले ही बनी थी सड़क





आधी रात को हुई छापेमारी



जानकारी के मुताबिक मुखबिर के जरिए खाद्य विभाग को नकली गुटखा पैक कर बाजार में बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मंगलवार 30 मई की रात खाद्य विभाग ने मंदिर हसौद स्थित एक गोदाम में छापेमारी की है। छापा पड़ने की भनक लगते ही सुपरवाईजर और ठेकेदार गोदाम से भाग निकले। गोदाम में गुटखा पैकिंग करने वाले कर्मचारी पकड़े गये हैं। गोदाम में माणिकचंद और सितार के पैकेट में गुटखा पैक किया जा रहा था। मौके से टीम को तीन दर्जन से ज्यादा बोरों में पैक गुटखा खाली पाउच और मिक्सचर मशीन मिली है। साथ ही गोदाम में किसी प्रकार का बोर्ड या जानकारी नहीं लिखी है।जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि गोदाम में नकली गुटखा बनाने का कारोबार फल-फूल रहा होगा।





यह खबर भी पढ़ें...



रतनपुर कांड में पीड़ित को रेप केस वापस लेने के लिए 5 लाख का ऑफर, नहीं तो जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज





मध्यप्रदेश और झारखंड के हैं कर्मचारी



गोदाम में गुटखा की पैकिंग करने वाले ज्यादातर कर्मचारी झारखंड के हैं या तो मध्यप्रदेश के हैं। गोदाम बड़ा होने के कारण दो दर्जन कर्मचारियों की रहने की व्यवस्था गोदाम में ही की गई है। वहीं कर्मचारियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि उन्हें केवल गुटखा पैक करने के लिए यहां रखा गया है। उनका काम केवल पैकिंग करना ही है


Food Department रायपुर न्यूज नकली गुटखा नकली गुटखा बनाने वालों पर कार्रवाई खाद्यव विभाग Nakali Gutkha Raids on Fake Gutkha making Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News
Advertisment