रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ हल्ला बोलने का टास्क

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ हल्ला बोलने का टास्क

RAIPUR. छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी युद्ध स्तर पर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत पिछले 2 दिनों से भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। 





भाजपा के सभी मोर्चा की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक





इसी के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वर्ग के मुद्दों को लेकर निचले स्तर तक जाने और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ हल्ला बोलने का टास्क दिया गया है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि भाजपा के सभी मोर्चा की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक में सभी मोर्चा को निचले स्तर पर जाकर काम करने को कहा गया है। 





सभी मोर्चा जमीन पर जाकर लोगों को जोड़ने का भी काम करेंगे





उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं का मुद्दा उठाएगा, किसान मोर्चा किसानों का मुद्दा उठाएगा, महिला मोर्चा को महिलाओं का मुद्दा उठाने को कहा गया है। सभी मोर्चा जमीन पर जाकर लोगों को जोड़ने का भी काम करेंगे। राज्य सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जरूरी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित थे।





यह खबर भी पढ़ें











सरकार से हर वर्ग भयभीतः साव





प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आगे कहा है कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं।  महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं।





कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर लटकाया आरक्षण





प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी चार्ज किया है। अरुण साव का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर बीजेपी कार्यकर्ता मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। भाजपा के पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। भाजपा कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।





कांग्रेस के राज में हालात बिगड़ेः चंदेल





नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। चंदेल का कहना है कि कांग्रेस के राज में हालात इतने बिगड़ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में जन आक्रोश का ज्वालामुखी फूटने वाला है। जनता के साथ संघर्ष करने के लिए भाजपा संकल्पित है। छत्तीसगढ़ का विकास और जनता की खुशहाली तभी संभव है, जब केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार हो। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार बहुत जरूरी है। जिन राज्यों में डबल इंजिन की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हमारी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिलने नहीं दे रही।



प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी तैयारी में जुटी बीजेपी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सीजी न्यूज against the promise of state government BJP engaged in preparation Chhattisgarh Assembly Elections CG News Halla Bol task हल्ला बोल टास्क