रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, पेट्रोल पंप पर विवाद रोकने पहुंचे थे, यूथ कांग्रेस ने घेरा थाना, केस दर्ज

author-image
एडिट
New Update
रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, पेट्रोल पंप पर विवाद रोकने पहुंचे थे, यूथ कांग्रेस ने घेरा थाना, केस दर्ज

नितिन मिश्रा, Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस नेताओं के उपर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है मौहदापारा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हो रहे विवाद को यूथ कांग्रेस के नेता रोकने पहुंचे थे। इसके बाद आरोपी ने कांग्रेस नेता के ऊपर ही चाकू से हमला कर दिया। मौहदापारा थाना प्रभारी के मुताबिक किसी को चोट नहीं आई है। वहीं इस पूरे मामले में नाराज यूथ कांग्रेस के नेताओं ने देर रात थाना का घेराव कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




विवाद को रोकने पहुंचे थे नेता



राजधानी में रविवार देर रात युवा कांग्रेस के नेता पेट्रोल पंप में हो रहे विवाद को रोकने पहुंचे थे। तभी कुछ बदमाशों ने युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशुतोश मिश्रा और प्रदेश सचिव आस मोहम्मद पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के नेताओं ने थाने में जमावड़ा लगा लिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 



मौहदापारा इलाके का मामला



बताया जा रहा है कि पूरा मामला मौहदापारा इलाके का है जहां पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी देते हुए मौहदापारा थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात कांग्रेस नेताओं पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया है। हमले मे किसी को भी चोट नहीं आई हैं। मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। आरोपियों को पुलिस जल्द ही सलाखों के पीछे भेजेगी।


कांग्रेस नेताओं पर हमला रायपुर न्यूज युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला Youth Congress President Akash Sharma Raipur Knife attack on Congress leaders Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज attack on Congress leaders Chhattisgarh News