रायपुर में लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार, खुद बना पायलट और महिला के लिए लाखों का बैग के साथ कीमती चीजें भेजने का झांसा

author-image
एडिट
New Update
रायपुर में लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार, खुद बना पायलट और महिला के लिए लाखों का बैग के साथ कीमती चीजें भेजने का झांसा




Raipur. फिर एक साइबर ठग ने महिलाओं से लाखों की ठगी करने की घटना को अंजाम दिया है। इस बार नाइजीरियन बंदे ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाया है। रायपुर पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नाइजीरियन नागरिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देशभर में लाखों रुपए की ठगी को अंजाम देता है। फेसबुक पर फर्जी आईडी पहले महिलाओं का भरोसा जीतता फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था। रायपुर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ले आई है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 420, 34 भादवि., 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 



 खुद बना पायलट और महिला से ठगे पैसे




पुलिस के मुताबिक, इसी साल जनवरी में फेसबुक के उसके एकाउंट पर गांधी ए. दर्श नामक व्यक्ति की दोस्ती हुई। इसके बाद से आरोपी और प्रार्थिया के बीच फेसबुक मैसेंजर में बातचीत होने लगी। तब आरोपी ने मैसेंजर में ठीक से बात नहीं होने का हवाला देते हुए अपना व्हाट्सएप नंबर +447438975051 नंबर प्रार्थिया को दिया और खुद को यूके से होना बताकर व्हाट्सएप पर बात करने लगा। इस दौरान उसने व्हाट्सएप पर कहा कि तुम्हारे लिये गिफ्ट भेज रहा हूं। इस संबंध में गिफ्ट का फोटो और वीडियो भी भेजा। आरोपी ने खुद को पायलट होना बताकर 5 मार्च को दुबई से हवाई जहाज के माध्यम से कीमती बैग भेजने की बात कही। कहा कि इस बैग में गिफ्ट के रूप में 5 लाख रुपए और अन्य कीमती सामान है।



पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार




पुलिस ने पीड़िता की जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरु की, पुलिस के मुताबिक उसे गिफ्ट भेजने के नाम पर झांसे में लेकर 48 हजार 570 रुपए की ठगी की गई। मामले में विशेष टीम आरोपी की धरपकड़ में लगी हुई थी। इस क्रम में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाला 01 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।




 


Nigerian arrested for cheating millions in Raipur रायपुर न्यूज Raipur News रायपुर पुलिस ने नाइजीरियन को गिरफ्तार किया रायपुर पुलिस छत्तीसगढ़ न्यूज लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन रायपुर में गिरफ्तार Raipur Police Raipur Police arrested Nigerian Chhattisgarh News