छत्तीसगढ़ में गोठान पर सियासत: BJP का पोल खोल अभियान के सामने कांग्रेस का गौ सेवा अभियान, कांग्रेस बोली- सियासत बाद में सेवा पहले

author-image
Harmeet
New Update
छत्तीसगढ़ में गोठान पर सियासत:  BJP का पोल खोल अभियान के सामने कांग्रेस का गौ सेवा अभियान, कांग्रेस बोली- सियासत बाद में सेवा पहले




नितिन मिश्रा, Raipur. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के चलबो गोठान खोलबो पोल के जवाब में यूथ कांग्रेस मेरा गोठान मेरा स्वाभिमान अभियान आज से शुरूआत की है। पूरा अभियान गौ सेवा पखवाडा के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने कुछ नहीं किया वो गोठानो का विरोध कर रहे हैं। सियासत बाद में होगी गौ सेवा पहले ज़रूरी है। 





क्या है यूथ कांग्रेस का अभियान?





दरअसल छत्तीसगढ़ बीजेपी सरकार की गोठानों की पोल खोलने गांव-गांव जाकर गोठानों का निरीक्षण कर रही है, जिसको चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान नाम दिया गया है। अब इसके जवाब में छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस मेरा गोठान मेरा स्वाभिमान अभियान को शुरू कर रही है। इसके जरिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गोठानो में जाकर गौ सेवा, श्रमदान, गौठान में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान और पारंपारिक खेल कूद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 



यह खबर भी पढ़ें...



सीएम भूपेश बघेल बोले: बड़ी-बड़ी गाड़ी और विदेशी कुत्ते रखने वाले क्या जाने गौशाला-गौठान में अंतर, बीजेपी की हर चीज स्क्रिप्टेड





गोठान पहुंचे कार्यकर्ता





मेरा गोठान मेरा स्वाभिमान की शुरूआत करने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता गोकुल नगर स्थित गोठान पहुंचे। गोठान में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह वह गोठान हैं जहां गायों का इलाज किया जाता है। यहां आकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और गौ सेवा की शुरुआत की है। 





बीजेपी का गोठान विरोध महिलाओं का उत्साह कम कर रहा 





छत्तीसगढ़ के यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोठानों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संजोने का काम किया है। इन गोठानों में इतने सारे कार्य किए जाते हैं महिला समूह को रोजगार देना हो, युवाओं को रोज़गार देना हो। सबसे बड़ी बात गौ माता की सेवा की जाती है। और बीजेपी ने जो 15 साल से गौ माता के नाम पर वोट मांगने का काम किया है और कुछ नहीं किया है वो लोग आज गोठानों का विरोध कर रहे हैं। इसके जवाब में यूथ कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत कर रही है। बीजेपी की इस हरकत की वजह से यहां के कर्मचारियों के उत्साह में कमीं आई है।


रायपुर न्यूज युवा कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया गोठान योजना youth Congress started New Campaign Gothan Yojna Raipur News छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh Youth Congress Chhattisgarh News
Advertisment