राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी से मांगा इन सवालों का जवाब, पूछा ''कब मिलेगा अर्चना गौतम को न्याय?

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी से मांगा इन सवालों का जवाब, पूछा ''कब मिलेगा अर्चना गौतम को न्याय?

RAIPUR. छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी से राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कुछ सवाल कर जवाब मांगे हैं। उन्होंने पूछा कि 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी की नेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार रहीं, दलित लड़की अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों साथ नहीं दे रही हैं? अर्चना गौतम के पिता ने बकायदा एफआईआर करके अपनी बेटी के साथ प्रियंका गांधी के सचिव संदीप कुमार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।



कांग्रेस अधिवेशन के दैरान हुई घटना



सांसद सरोज पांडे ने कहा कि यह घटना रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी। इस मामले में आप क्यों चुप हैं? क्या उनकी सहमति से उनके सचिव ने यह अपराध किया है? क्या प्रियंका जी को अपनी नेत्री जो दलित महिला हैं, पर भरोसा नहीं है? उन्होंने ये भी पूछा कि क्या दलित महिला अर्चना गौतम को न्याय दिला कर आप महिलाओं का भरोसा बहाल करेंगी? 



शराबबंदी का वाद पूरा नहीं करने पर विरोध 



इधर, बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदेश में महिलाओं और युवतियों पर बढ़ते अपराध और कांग्रेस के शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किए जाने के विरोध में प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे का विरोध किया है। आज बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारियों ने काली साड़ी पहनकर जगदलपुर में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रियंका गांधी से प्रदेश सरकार से शराबबंदी करने का वादा पूरा करवाने की मांग की है । 



प्रियंका गांधी को घेरने की तैयारी



बीजेपी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का घेराव करने की तैयारी में है। इस संबंध में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय एक बैठक की गई। जिसमें बीजेपी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल रही। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास पर बस्तर संभाग महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में घेरने की रणनीति बनाई गई है।


अर्चना गौतम मामला राज्यसभा सांसद सरोज पांडे सीजी न्यूज archna gautam archna gautam case rajya sabha MP saroj pandey CG News प्रियंका गांधी priyanka gandhi अर्चना गौतम
Advertisment