रायगढ़ में उधार लिए पैसे नहीं लौटाने पर रिटायर्ड फौजी ने ग्रामीण पर चलाई गोली, ग्रामीण झुक गया तो बच गई जान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायगढ़ में उधार लिए पैसे नहीं लौटाने पर रिटायर्ड फौजी ने ग्रामीण पर चलाई गोली, ग्रामीण झुक गया तो बच गई जान

RAIGARH. रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र के पुटकापुरी गांव में रिटायर्ड फौजी ने एक ग्रामीण को उधारी में रकम दी थी। पैसे लेने वाले ग्रामीण का कहना है कि उसने पैसे वापस कर दिए थे लेकिन रिटायर्ड फौजी और रकम की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि समय रहते वो झुक गया और गोली ऊपर से निकल गई और उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बंदूक और जिंदा कारतूस जब्त किया है।



1 हजार रुपए और मांग रहा था रिटायर्ड फौजी



मामला पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटकापुरी का है। यहां रहने वाले 37 वर्षीय रोहित पटेल ने थाने में आकर शिकायत की और अपराध दर्ज कराया। उसने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाला डमरूधर मिश्रा रिटायर्ड फौजी है। 3 साल पहले उससे 10 हजार रुपए उधार लिए थे। रोहित का कहना है कि इस रकम को उसने ब्याज समेत वापस कर दी थी। इसके बाद भी डमरूधर उससे 1 हजार रुपए और मांग कर रहा था और इसके लिए धमकाता भी था।



14 दिनों की रिमांड पर जेल भेजा गया रिटायर्ड फौजी



ग्रामीण ने बताया कि 30 अक्टूबर की सुबह जब वो गांव के जय पान भंडार के बाहर बैठा था तभी सुबह करीब 11 बजे रिटायर्ड फौजी आया। इस दौरान उसने फिर से रुपए देने की बात कहकर धमकाया। इस पर रोहित ने कहा कि वो और रकम अब नहीं देगा। तब डमरूधर मिश्रा ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर अपनी पिस्टल निकालकर सीधे रोहित पर फायर कर दिया। उसकी हरकत देखकर वो डर गया और नीचे झुक गया। ऐसे में गोली उसके ऊपर से होकर गुजर गई और वो बच गया। इसके बाद भागकर उसने अपनी जान बचाई। फिर रोहित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी डमरूधर मिश्रा के खिलाफ धारा 307, 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। फिर पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड पर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।



सैनिक स्कूल में ड्राइवर है रिटायर्ड फौजी



रोहित ने पुलिस को रिटायर्ड फौजी के बारे में बताया कि वो मूलत: बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के थरगांव का रहने वाला है। वहीं यहां पर वो सैनिक स्कूल में ड्राइवर है। स्कूल की गाड़ी चलाता है। पुटकापुरी में उसकी ससुराल है, जहां वो पिछले 9-10 साल से रह रहा है।


Retired soldier firing raigarh CG News छत्तीसगढ़ की खबरें पैसे नहीं लौटाने वाले ग्रामीण पर फायरिंग रिटायर्ड फौजी ने रायगढ़ में की फायरिंग Firing for not returning money