बलरामपुर में धान काटने जा रहे थे 30 मजदूर, खाई में गिरा ट्रैक्टर; 27 लोग हुए घायल, 6 की हालत बेहद नाजुक

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बलरामपुर में धान काटने जा रहे थे 30 मजदूर, खाई में गिरा ट्रैक्टर; 27 लोग हुए घायल, 6 की हालत बेहद नाजुक

BALRAMPUR. जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। धान और मक्के की कटाई के लिए ट्रैक्टर से 30 मजदूर जा रहे थे। ट्रैक्टर खाई में गिर गया। इस हादसे में 27 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



यह है पूरा मामला



14 नवंबर की सुबह बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर में मजदूरों को धान और मक्के की कटाई के लिए खेत ले जाया जा रहा था। इनकी संख्या 30 बताई जा रही है, जिन्हें एक ट्रैक्टर में बैठाया गया था। वे कटाई के लिए पौड़ीखुर्द जाने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर अभी गांव से निकलकर सड़क पर आगे बढ़ रहा था। रास्ते में एक घुमावदार जगह है, जिसके नीचे गहरी खाई है। ड्राइवर जैसे ही वहां पहुंचा वह ट्रैक्टर को मोड़ने लगा। लेकिन, तभी हल्की फ‍िसलन हुई और चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया। ट्रैक्टर सीधे खाई में गिर गया। 



अंबिकापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर 



इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग ट्राली के लोहे में भी दबे। आसपास के लोगों ने दौड़कर उनकी मदद की और ज‍िन्हें कम चोट आई थी वे भी बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल लोगों को खाई से बाहर निकाला और फिर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया तो वहीं 6 की हालत नाजुक देखकर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सभी का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ और पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्हें ले जाने वाला कौन है। जबकि ट्रैक्टर एक मालवाहक वाहन है, इसके बाद भी उसमें मजदूरों को इतनी संख्या में भरकर ले जाया जा रहा था। माना जा रहा है कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बलरामपुर न्यूज मनोहरपुर में हादसा मजदूरों से भरा ट्रैक्टर खाई में गिरा Balrampur News accident in Manoharpur Tractor full of laborers fell into the ditch
Advertisment