शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी का दीपावली मिलन समारोह, जमकर थिरके शिक्षा मंत्री और सांसद

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी का दीपावली मिलन समारोह, जमकर थिरके शिक्षा मंत्री और सांसद

धनराज गवली, SHAJAPUR.  जिले के बोलाई गांव में स्थित सिद्धवीर हनुमान मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें जिले भर के भाजपा नेताओं ने शिरकत की इस आयोजन में शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और जिला पंचायत अध्यक्ष जमकर थिरके।



विश्व प्रसिद्ध सिद्धवीर हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम



शाजापुर, जिले की शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बोलाई गांव में विश्व प्रसिद्ध सिद्धवीर हनुमान मंदिर पर  भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। सिद्धवीर हनुमान मंदिर पर आयोजित सुंदरकांड में चौपाई के साथ भजनों की प्रस्तुति भी कलाकारों ने दी भजनों को सुन कर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया झूमे। जिन्हें देखकर भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी झूम उठे। 



पूर्व विधायकों ने कार्यक्रम से बनाई दूरी



बता दें भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बड़े स्तर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा था। जिसमें शाजापुर जिले के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। वहीं इस दीपावली मिलन समारोह को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर यह आयोजन किया। वहीं इस पूरे कार्यक्रम से शाजापुर के पूर्व विधायक अरुण भिमावद और शुजालपुर के पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा नदारद रहे, इसके साथ ही भाजपा के इन दोनों पूर्व विधायकों के समर्थकों ने भी इस आयोजन से दूरियां बनाए हुई थी जो पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बनी रही। 



मिशन 2023 को जोड़कर देखा जा रहा है आयोजन



शाजापुर जिले में पहली बार भव्य स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीपावली मिलन समारोह ऐसा आयोजन रखा गया, जिसे राजनीतिक गलियारों में मिशन 2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में शाजापुर और शुजालपुर के पूर्व विधायकों की इस कार्यक्रम से दूरी से कहीं ना कहीं भाजपा की गुटबाजी दिखाई दे रही है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।





MP News शाजापुर में बीजेपी नेता जमकर थिरके दीपावली मिलन समारोह शाजापुर में दीपावली मिलन समारोह BJP leaders danced fiercely  Shajapur Deepawali Milan Celebrations Deepawali Milan Celebrations Shajapur एमपी न्यूज
Advertisment