JANJGIR CHAMPA: 16 दिन से लापता थी लड़की, अब घर से कुछ ही दूर पर मिला कंकाल

author-image
एडिट
New Update
JANJGIR CHAMPA: 16 दिन से लापता थी लड़की, अब घर से कुछ ही दूर पर मिला कंकाल

JANJGIR CHAMPA:  15 साल की एक लापता लड़की का कंकाल यहां झाड़ियों में मिला है। लड़की का कंकाल (skeleton of a girl) मिलने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह लड़की पिछले कुछ दिनों से अपने घर से गायब थी। तब से परिजन लड़की की तलाश में थए। लेकिन अचानक लड़की का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने के बाद लड़की के परिजन दुखी भी हैं और खासे नाराज भी। उन्होंने इस मामले पर प्रदर्शन भी किया है।  



मामला जांजगीर-चांपा (janjgir champa) जिले का है, जहां रहने वाली ये लड़की 29 जून को 4 बजे अपने घर से राशन लेने निकली थी। परिजनों ने बताया कि उसके बाद लड़की घर ही नहीं लौटी थी। लड़की के लापता होने के बाद से परिजन रोज उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।





16 दिन बाद मिला कंकाल





लड़की का कंकाल अब करीब  16 दिनों के बाद घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला है। घरवालों ने कपड़े देखकर लड़की की पहचान की है। ये जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शिवरीनारायण-सेमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की का कत्ल हुआ है और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ कर फांसी देने की मांग भी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



 



छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Janjgir Champa जांजगीर चांपा Skeleton of 15 year old girl found in bush girl skeleton found missing girl skeleton found in bush झाड़ी में मिला 15 साल की लड़की का कंकाल लड़की का कंकाल मिला लापता लड़की का मिला कंकाल कंकाल लड़की का कंकाल मिलने से हड़कंप