CG कांग्रेस MLA के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर PCC ने नेताजी को निकाला

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
CG कांग्रेस MLA के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर  PCC ने नेताजी को निकाला

Beejapur। सघन नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियाें में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए छ बरस के पार्टी से निकाला और निकाले जाते ही यह मसला,अब तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस से अपनी प्रतिबद्वतता लगातार जता रहे अजय सिंह ने इस कार्यवाही पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध अपना पक्ष रखने की बात कही है तो वहीं, इस पूरे मामले में उनके विरूद्ध की गई कार्यवाही को लेकर टिप्पणी की है कि,सच बोलना भारी पड़ गया है। अजय सिंह को निकाले जाने के बाद नगर पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष जगेद्र देवांगन और पार्षद लता देवांगन ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधायक विक्रम मंडावी पर अजय सिंह ने भ्रष्टाचार के खुले तौर पर आरोप लगाए थे। पत्रकार वार्ता लेकर अजय सिंह ने विक्रम मंडावी पर आरोप लगाया था कि,वे करोड़ों के ठेकों में चुनिंदा को काम दिलाते हैं, और हर मामले में कमीशनखाेरी सार्वजनिक है, इस कमीशन को देने की बाध्यता कांग्रेस कार्यकर्ता पर भी है।









 द सूत्र से बोले अजय सिंह





   दक्षिण बस्तर के बीजापुर में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी पर गंभीरतम आरोपों की झड़ी लगाने वाले अजय सिंह का दावा है कि, उन्होने कई मौकों पर सीधे विक्रम मंडावी से संवाद कर हालात को बताने और उन्हे स्थितियां सुधारने की सलाह दी लेकिन हालात नही सुधरे,भ्रष्टाचार खूले तौर पर जारी रहा, बल्कि और तेजी आ गई। इस पूरे वाकये की जानकारी पीसीसी को भी दी गई,लेकिन उल्टे विक्रम मंडावी उन्हे पार्टी से निकालने में तूल गए। पीसीसी ने पहले कारण बताओ नाेटिस दिया और फिर मुझे निकाल दिया गया। यह सही है कि, मेरे समर्थन में लोग इस्तीफा दे सकते हैं, पर मैने अभी उन्हे रोका है, मैं मुख्यमंत्री से लेकर सभी वरिष्ठाें से बात कर न्याय पाने की कोशिश करूंगा। लेकिन उसके बाद इस्तीफाें की कतार लग सकती है। विधायक का यह भ्रष्टाचार पार्टी को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है और कार्यकर्ता बेहद क्षूब्ध हैं।





 कांग्रेस के भीतरी संग्राम में भाजपा का तंज 





    दक्षिण बस्तर में कांग्रेस के भीतर छिड़े संग्राम में नुकसान कांग्रेस का होना तय है लेकिन कितना यह अभी बता पाना मुश्किल है। फिलहाल तो इस मसले पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने तंज किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने भ्रष्टाचार का मसला उठाए जाने पर कांग्रेस से बाहर निकालने के मामले को लेकर टिप्पणी की है कि,भ्रष्टाचार कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार को पंसद है, और भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार मानती है। भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस तानाशाह किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रही है, जहां विरोध का गला घाेंटने में कोई संकोच नही होता। इस राज्य में केवल भ्रष्टाचार को छूट है,माफिया राज की छूट है,अपराध की छूट है,बाकी सब पर पाबंदी है। धरना प्रदर्शन रैली जुलूस किसी भी रूप में विरोध भूपेश बघेल सरकार को मंजूर नही है। अन्य राज्याें में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने टोल फ्री नंबर जारी हो रहे हैं,और प्रदेश में भूपेश सरकार का भ्रष्टाचार को वह संरक्षण है कि, विधायक के भ्रष्टाचार पर बोलने का दंड दिया जा रहा है।    





       भाजपा की दिलचस्पी के स्वाभाविक कारण है कि, बस्तर बीजेपी का गढ रहा है, लेकिन बीते चुनाव में उसने अपना यह किला खाे दिया,अब जबकि कांग्रेस के भीतरखाने ही बवाल मचा हो तो भाजपा इस मुद्दे को बस्तर के लिहाज से संभावनाएं दिख रही हैं,और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश में कांग्रेस को घेरने का मौका भी हाथ आ गया है तो बीजेपी भला चूकेगी क्याें। इस पूरे मामले पर आरोपों के निशाने पर आए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से संपर्क कर उनका पक्ष लेने की कवायद की गई लेकिन उन्होने फोन नही उठाया।



CONGRESS कांग्रेस Chhattisgarh BJP भाजपा छत्तीसगढ़ बीजापुर भ्रष्टाचार रायपुर ajay singh Vikram Mandavi Vishnu dev sai MLA विधायक निष्कासन विक्रम मंडावी अजय सिह प्रदेश कांग्रेस सचिव