बैंककर्मियों को थप्पड़ मारने के मामले में विधायक बृहस्पति सिंह का बयान, किसानों के साथ बर्दाश्त नहीं करूंगा अन्याय

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बैंककर्मियों को थप्पड़ मारने के मामले में विधायक बृहस्पति सिंह का बयान, किसानों के साथ बर्दाश्त नहीं करूंगा अन्याय

AMBIKAPUR. कांग्रेस विधायक द्वारा बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में बृहस्पति सिंह का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि क्या हम ​सरकार में रहने के बाद इतने कमजोर हो गए हैं कि किसानों को उनका हक नहीं दिला सकते। क्या हम विधायक रहते हुए किसानों के खाते उनका पैसा गायब होते मूकदर्शक बनकर देखते रहे। क्या हम उनका भुगतान नहीं करा सकते। जब हम उनसे जानकारी लेने जाएं तो उल्टा हमें ही अपमानित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि​ मैने कर्मचारियों को एक-एक चाटा मारा है। इसके लिए जो भी सजा होगी मुझे मंजूर है, लेकिन किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। 



विधायक ने मारपीट की बात कबूली



मारपीट मामले में विधायक सिंह ने मारपीट की बात कबूली। उन्होंने कहा ​कि अधिकारी किसानों के पैसे गबन कर रहे थे। फर्जी साइन कर सैकड़ों किसानों के पैसे हड़प लिए। बोरा, सुतली, तौलाई के भी पैसे ले लिए। शिकायत पर बात करने गए तो उनसे भी बदतमीजी की। किसान की पीड़ा से भावुक होकर दोनों को पीटा। जो किया अच्छा किया, कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सवाल न करे, रामविचार नेताम कई कांड कर चुके हैं। कर्मचारी हड़ताल क्या राष्ट्रपति के पास शिकायत कर लें, भाजपा काल के अधिकारी एजेंट बन कर काम कर रहे हैं। गलत किया तो आगे भी पीटूंगा। 



ये खबर भी पढ़ें...






भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने की कार्रवाई की मांग 



बलरामपुर विधायक वृहस्पति सिंह के बैंक कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में अब भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने इसे विधायक की गुंडागर्दी बताते हुए मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। अनुराग सिंह देव का कहना है कि विधायक की इस तरह की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। सिंह इस तरह कानून अपने हाथ में लेकर आम लोगों पर अपना रुतबा कायम रखना चाहते हैं।



हताशा में आ चुके हैं कांग्रेस विधायक 



इस मामले में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का बयान भी आया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक हताशा में आ चुके हैं। जनता के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। ना ही कोई जनता का काम करवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने वाले विधायक को तुरंत पद मुक्त किया जाए। इस घटना ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है। 



सिंह सुलझे हुए जनप्रतिनिधि हैं: PCC संचार विभाग



इसके पहले PCC संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सिंह सुलझे हुए जनप्रतिनिधि हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कैसे हुई, उनसे बातचीत करने पर पता चलेगा। अभी उनसे बातचीत नहीं हो पाई है। बता दें कि ​कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा बैंक कर्मचारियों के सा​थ मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। उनके द्वारा मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


Brihaspati Singh statement सीजी न्यूज MLA Brihaspati Singh बैंककर्मियों को थप्पड़ बर्दाश्त नहीं करूंगा अन्याय CG News विधायक बृहस्पति सिंह बृहस्पति सिंह का बयान slap bankers olerate injustice