/sootr/media/post_banners/48092759447450fa097bc7ff914c986047af6c03d7b2e6e1b99edb576e77fe90.jpeg)
BILASPUR. वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किए जाने की खबर है। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की वजह से कोच C-9 का शीशा टूट गया। शरारती तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की आशंका जताई जा रही है। RPF ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
शरारती तत्वों ने ट्रेन पर किया पथराव
बिलासपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट ना लग जाए।
5 कोच की 9 खिड़कियां क्षतिग्रस्त
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक इस गाड़ी में पथराव के कारण 5 कोच के 9 खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर रविवार को फिर पत्थर मारकर एक कोच का शीशा तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल सकते में आ गया। आनन-फानन में घटना स्थल पहुंचकर जांच की गई।
3 संदेहियों से पूछताछ
3 संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना शाम 7 बजकर 17 मिनट की है। ट्रेन नागपुर से छूटकर बिलासपुर पहुंच रही थी। अभी ट्रेन दाधापारा स्टेशन पार की थी कि सी-9 कोच के सीट नंबर 20 के शीशे से किसी चीज के टकराने की जोर से आवाज आई। इससे यात्री घबरा गए। किसी शरारती तत्व ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की थी। इससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर ट्रेन को रोका गया। तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने उतरकर देखा पर अंधेरे की वजह से कुछ भी नजर नहीं आया। इस पर उन्होंने सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। जैसे ही वंदे भारत में पत्थरबाजी की सूचना आई, आरपीएफ में हड़कंप मच गया।
ये खबर भी पढ़िए..
संदेहियों ने पत्थर मारने की बात नहीं स्वीकारी
जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जिस तरफ से पत्थर मारा गया था, उसके आसपास जांच की गई। इस दौरान 3 युवकों को मौके से पकड़ा गया। उन्हें आरपीएफ पोस्ट लाया गया। उनसे पूछताछ जारी है। अभी तक तीनों ने पत्थर मारने का अपराध स्वीकार नहीं किया है। वहीं घटना के बाद से आरपीएफ की चिंता बढ़ गई है।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार हो रहा पथराव
वंदे भारत एक्सप्रेस में अलग-अलग सेक्शन में पत्थर मारने की घटना हो रही है। आरपीएफ ये समझ नहीं पा रही है कि ये शरारती तत्वों की करतूत है या फिर जानबूझकर ट्रेन को निशाना बनाया जा रहा है। इस ट्रेन की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अब बड़ा कदम उठा सकती है। इस ट्रेन के बाहरी हिस्से में 10 कैमरे लगे हैं। आरपीएफ कैमरे में कैद गतिविधियों से भी आरोपियों की पहचान करने की कोशिश करेगी।