बिलासपुर में रील बनाते समय कॉलेज की छत से गिरा छात्र, मौके पर हुई मौत, जांजगीर से पढ़ाई करने आया था 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बिलासपुर में रील बनाते समय कॉलेज की छत से गिरा छात्र, मौके पर हुई मौत, जांजगीर से पढ़ाई करने आया था 

BILASPUR. बिलासपुर में कॉलेज की छत से गिरकर एक स्टूडेंट की मौत हो गई है। रील बनाने के दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है स्टूडेंट दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका पैर स्लीप हो गया और स्टूडेंट छत से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है। 





सरकंडा थाना क्षेत्र का है मामला





दरअसल, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां जांजगीर निवासी 20 वर्षीय आशुतोष साव शहर में रहकर साइंस कॉलेज में पढ़ाई करता था। आशुतोष सेकेंड इयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि आशुतोष रोजाना की तरह आज भी कॉलेज पहुंचा था। क्लासेस नहीं होने के कारण वो दोस्तों के साथ कैंपस में ही घूमते-घूमते रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ गया। 





ये भी पढ़ें...











सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम किया





इस दौरान आशुतोष रील बनाने के लिए छत के छज्जे और छत में अलग-अलग जगहों पर पोज दे रहा था। तभी अचानक उसका पैर स्लीप हो गया और वो छत से सीधे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर, स्टूडेंट की मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। जिस पर सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दिया है। जांजगीर से बिलासपुर में पढ़ने आए आशुतोष साव के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। उन्हें क्या मालूम था कि जिस कलेजे के टुकड़े को पढ़ाई करने के लिए खुद से दूर कर रहे है। वह हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।  



बिलासपुर में छात्र गिरा Death onspot Accident while making reel Student fell roof सीजी न्यूज Student fell in Bilaspur CG News मौके पर मौत रील बनाते समय हादसा छत से गिरा छात्र