सुकमा में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली का सरेंडर, इस अभियान से मिली सफलता 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
सुकमा में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली का सरेंडर, इस अभियान से मिली सफलता 

SUKMA. सुकमा में 22 जनवरी रविवार को 8 लाख की इनामी सक्रिय महिला नक्सली ने सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर किया। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और सुकमा जिले में चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान का प्रचार-प्रसार लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। सभी नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने के लिए अपील भी की जा रही है। इसी क्रम में नक्सली मोर्चे पर सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत नए कैंप पोटकपल्ली खुलने से लगातार इलाके के ग्रामीण पुलिस से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि माड़ डिवीजन कुतुल एरिया कंपनी नंबर 1 की सदस्या और सक्रिय महिला नक्सली वेट्टी मंगी ने अतरा पीसी भूपेंद्र बघेल एसटीएफ और थाना किस्टारम के सामने आत्मसमर्पण किया है।



8 लाख का इनाम था घोषित



समर्पित नक्सली सुकमा जिले के किस्टारम इलाके की निवासी है, जिसके ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। समर्पित महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि और सुविधाएं जल्द से जल्द दी जाएगी। समर्पित महिला नक्सली साल 2017 से नक्सल संगठन से जुड़कर सुकमा जिले के कई क्षेत्रों में नक्सली वारदातों को अंजाम दे रही थी।



ये खबर भी पढ़िए...



जनकपुर में तेंदुआ चरवाहों के सामने से खींच ले गया बकरा-बकरी, वन विभाग तलाश में जुटा



4 जनवरी को 2इनामी नक्सलियों ने किया था सरेंडर



इससे पहले 4 जनवरी को दो इनामी नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर किया था। सरेंडर नक्सलियों के नाम माड़वी बुधरा था जो एरिया अध्यक्ष के रूप में नक्सली संगठन में काम करता था। उस पर सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दूसरा वेट्टी जोगा जो डिप्टी कमांडर के रूप में नक्सल संगठन में सक्रिय था। उसने भी सरेंडर किया था। जोगा पर 3 लाख रुपये का इनाम था।



2 महिला नक्सलियों समेत 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया



पिछले दिनों बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षा बलों ने 2 महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले के दोरनापाल थानाक्षेत्र में सुरक्षा बलों ने विस्फोटक लगाने के दौरान तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना पर गुरुवार को जिला बल, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को गुरगुराजमेट्टा गांव की ओर गश्त के लिए रवाना किया गया था।


Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Surrender Naxalites Chhattisgarh surrender 8 lakh prize naxalite Sukma rehabilitation policy Chhattisgarh government छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण सुकमा में 8 लाख की इनामी नक्सली का सरेंडर छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति