दंतेवाड़ा में 8 इनामी समेत 10 नक्सलियों का सरेंडर, पुलिस जवानों की हत्या में थे शामिल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
दंतेवाड़ा में 8 इनामी समेत 10 नक्सलियों का सरेंडर, पुलिस जवानों की हत्या में थे शामिल

DANTEWADA. दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 8 नक्सली इनामी हैं। ये समर्पित नक्सली पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज करने आए दूरदर्शन के कैमरामैन और पुलिस के जवानों की हत्या में शामिल थे। दंतेवाड़ा पुलिस उप-महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सामने नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सलियों ने समर्पण किया।



नक्सलियों का सरेंडर



इनमें लांगेर एरिया कमेटी के बुरगुम पंचायत मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर बण्डी उर्फ कोल्ला मड़काम, नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य सोना मड़काम, हेमन्त कवासी, दुड़वा कोर्राम, मासा मण्डावी, लखमा मण्डावी, नंदा माड़वी, देवा उर्फ दीपक कश्यप, मासा माड़वी और बुधरा कश्यप ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।



लोन वर्राटू अभियान



पुलिस के अनुसार ये सफलता दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से मिली है। दंतेवाड़ा के कई गांव के लोग, जो नक्सली संगठन में सक्रिय हैं, उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। थाना, कैम्पों और ग्राम पंचायतों में संबधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर उनसे घर वापसी की अपील कर रहे हैं।



अब तक 578 नक्सलियों का सरेंडर



बता दें कि जिले में आत्मसर्पण कराने मे सूचना शाखा (आरएफटी) सीआरपीएफ दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 145 इनामी नक्सली सहित कुल 578 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस का दावा है कि पूरे नक्सलगढ़ में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



कोरिया में तालाब निर्माण के 20 लाख रुपए का गबन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जिपं अफसर और बैंककर्मी सहित 9 पर FIR



इसलिए कर रहे सरेंडर



दंतेवाड़ा में नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा से नक्सलियों का ही मोहभंग होने लगा है। लोन वर्राटू अभियान और छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर नक्सली अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। इससे उन्हें फायदा भी हो रहा है। सरेंडर करने के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी रामकुमार बर्मन एवं उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले मौजूद थे।


CG News Naxalites Surrender in dantewada 10 Naxalites Surrender Involved in the killing of policemans दंतेवाड़ा में नक्सलियों का सरेंडर 10 नक्सलियों का सरेंडर 8 इनामी सहित 10 नक्सलियों का आत्मसमर्पण