मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, 23 नवंबर को फिर पेशी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, 23 नवंबर को फिर पेशी

RAIPUR. मनी लॉन्ड्रिंग और खनिज मामलों में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार कल उसे अस्पताल लाया गया था। आज भी  भी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इस दौरान व्हील चेयर पर बैठाकर जेल का स्टाफ और एक केयर टेकर सूर्यकांत को लेकर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सूर्यकांत का स्ट्रेस लेवल बढ़ने की वजह से उसे सिर दर्द, ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है। जेल में बढ़े तनाव की वजह से उसे अस्पताल लाया गया। 23 नवंबर तक सूर्यकांत को जेल में रखा जाना है, इसके बाद फिर पेशी है। बताया गया कि गुरुवार को मेडिसिन डिपार्टमेंट में सूर्यकांत की जांच हुई। शुक्रवार को उसे अस्ताल के आईसीयू वार्ड की तरफ ले जाया गया। यहीं दिनभर सूर्यकांत ने आराम किया। पिछले स्पताह ही रायपुर की अदालत ने 12 दिन की न्यायिक रिमांड का आदेश जारी कर सूर्यकांत को जेल भेजा था। इस मामले में ईडी ने आईपीएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबार से जुड़े लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी को पकड़ा है। बाकी भी सूर्यकांत के साथ जेल में हैं। गौरतलब है कि 4 महीने पहले सूर्यकांत के ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा था। इसके बाद सूर्यकांत ने कहा था कि उनके ठिकानों पर 30 जून को आयकर की रेड पड़ी।

 


CG  money laundering money laundering Chhattisgarh Suryakant Tiwari मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी सूर्यकांत तिवारी मनी लॉन्ड्रिंग और खनिज मामला Money laundering accused Suryakant Tiwari मनी लॉन्ड्रिंग मामला छत्तीसगढ़