रायपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा,महासमुंद में पारा 46.9 डिग्री पहुँचा

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
रायपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा,महासमुंद में पारा 46.9 डिग्री पहुँचा

Raipur।छत्तीसगढ़ में सूर्य देवता कई जगहों पर आग उगल रहे हैं। बस्तर के दो ज़िलों को छोड़ शेष प्रदेश में कहीं पर भी तापमान 42 डिग्री से नीचे नहीं है। महासमुंद में तापमान 47 डिग्री पहुँचने से मात्र दशमलव की दूरी पर रह गया है। बस्तर के नारायणपुर में 39.8 डिग्री तो जगदलपुर में 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।राजधानी रायपुर में बीते दस साल का रिकॉर्ड टूटा है जबकि तापमान 43.4 हुआ है, हालाँकि मौसम विभाग के आँकड़े बताते हैं कि 30 अप्रैल 1942 को 46.1 दर्ज किया गया था, लेकिन बीते दस सालों में यह तापमान कभी 43.4 नहीं पहुँचा था।दो दिन प्रदेश में सर्वाधिक गर्म शहर के रुप में पहचाना जाने वाला मुंगेली में तापमान आज भी कम नहीं है,वहाँ 45.9 तापमान था, जबकि बिलासपुर में 45.7 दुर्ग और राजनांदगाँव में 42.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।



  मौसम विभाग ने कल भी क़रीब क़रीब समूचे प्रदेश में ग्रीष्म लहर की संभावना जताई है।हालाँकि मौसम विभाग की चेतावनी यह भी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।


रिकार्ड महासमुंद Bilaspur heat wave छत्तीसगढ़ रायपुर mahasamund बिलासपुर Chhattisgarh Raipur गर्मी