बिलासपुर के पेट्रोल पंप पर 3 बाइक सवारों ने की फायरिंग, लूटपाट करने की कोशिश, नाकामयाब रहे तो भाग निकले

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बिलासपुर के पेट्रोल पंप पर 3 बाइक सवारों ने की फायरिंग, लूटपाट करने की कोशिश, नाकामयाब रहे तो भाग निकले

BILASPUR. जिले के कोटा इलाके के एक पेट्रोल पंप में 3 जनवरी (मंगलवार) को 3 युवक बाइक पर सवार होकर पिस्टल और चाकू लेकर पहुंचे। लूटपाट के इरादे से एक युवक ने गोली भी चला दी, जिससे डरकर कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी के बीच युवक लूटपाट करने में नाकामयाब रहे तो भाग निकले। तीनों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। हालांकि उनकी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गईं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। 



लोरमी के इस इलाके का मामला



मामला कोटा के लोरमी रोड पर मौजूद पुष्कर पेट्रोल पंप का है, जहां बाइक पर सवार होकर 3 युवक पहुंचे थे। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने अपने चेहरे को गमछे से ढंक लिया था। बाइक से उतरते ही वे पेट्रोल पंप के ऑफिस की ओर गए। वहां पर युवकों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों से पैसों की मांग की। जैसे ही कर्मचारियों ने युवकों के हाथों पर पिस्टल और चाकू देखा, वे दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। इस अफरातफरी के बीच एक युवक ने गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। फिर लुटेरे बिलासपुर की दिशा में भाग निकले। इसके बाद कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप के मालिक संजय अग्रवाल और नवल किशोर को सूचना दी।



ये खबर भी पढ़ें...






जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस



कोटा पुलिस को भी घटना के बारे में बताया गया। लूटपाट की कोशिश और गोली चलने की खबर सुनते ही थाने में भी हड़कंप मच गया। लिहाजा पुलिसकर्मियों के साथ ही एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस बीच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी लिए। तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी भी की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। अब फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और लुटेरों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।



बाइक सवार की हड़बड़ी से साजिश हुई नाकाम



लुटेरों को भी पकड़े जाने का डर बना हुआ था। इसी के चलते वे बेहद हड़बड़ी में थे और जल्द कांड कर भागने की फिराक में थे। वीडियो में भी इसे स्पष्ट देखा जा सकता है। दरअसल, जिस युवक ने गोली चलाई वो अब दूसरी गोली लोड कर रहा था। इसी बीच बाइक चला रहा युवक घबराहट में बाइक को आगे बढ़ाने लगा। इससे गोली चलाने वाला युवक भी गोली लोड करना छोड़कर बाइक पर बैठ गया। इसके बाद उन्होंने रुकने की हिम्मत नहीं की और फिर भाग निकले।


firing petrol pump Bilaspur attempt loot Bilaspur petrol pump Loot Bilaspur छत्तीसगढ़ न्यूज video petrol pump loot Bilaspur बिलासपुर में  पेट्रोल पंप लूट का वीडियो बिलासपुर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग बिलासपुर पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश बिलासपुर में लूट Chhattisgarh News