कोरबा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गिरे, महिला की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कोरबा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गिरे, महिला की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम

ORBA.कोरबा में 21 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिर गए, जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। 



टक्कर लगते ही कई फीट दूर उछल गई बाइक



दरअसल, उरगा थाना क्षेत्र में दीपका के नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल एसईसीएल की गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद केनिया बाई से दूसरी शादी की थी। दो दिन पहले वह पत्नी केनिया के मायके एक पारिवारिक कार्यक्रम में नोंदरहा गए थे। वहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। अभी वे भैसमा चौक पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक ने केनिया बाई की कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्यारे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक ने मोटर साइकिल को बहुत जोर से टक्कर मारी थी। इस कारण बाइक ​सहित पति-पत्नी कई फीट दूर तक उछल गए थे। 



ये खबर भी पढ़ें...






मौके से ट्रक किया जब्त, चालक की तलाश जारी 



घायल प्यारे लाल ने बताया कि ट्रक ने इतनी जोर से टक्कर मारी की दोनों उछलकर दूर जा गिरे थे। कुछ साल पहले ही उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मौत हुई थी। इसके बाद उसने केनिया बाई से दूसरी शादी की। दोनों के बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। चालक की पड़ताल चल रही है।


woman died सीजी न्यूज कोरबा में हादसा Accident in Korba CG News ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर भीड़ ने किया चक्काजाम crowd jammed truck collided with bike महिला की मौत