दो रेंज आईजी और सात कप्तान बदले गए.. राज्य सरकार ने जारी की सूची

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
दो रेंज आईजी और सात कप्तान बदले गए.. राज्य सरकार ने जारी की सूची

Raipur। राज्य सरकार ने आईपीएस की पदोन्नति सूची के बाद स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो रेंज आईजी और सात ज़िलों के एसपी बदले गए हैं। रायपुर रेंज आईजी ओम प्रकाश पाल बनाए गए हैं जबकि दुर्ग रेंज आईजी बद्री नारायण मीणा बनाए गए हैं। सरगुजा रेंज आईजी अजय यादव इस आदेश में सरगुजा में यथावत रखे गए हैं।जबकि संजीव शुक्ला आईजी सीआईडी बनाए गए हैं।









  सरगुजा कप्तान अमित काँबले को माना बटालियन, मुंगेली कप्तान डी आर आचला को 14 वीं वाहिनी बालोद,विजय अग्रवाल को जशपुर से एसपी जांजगीर चाँपा,रामकृष्ण साहू को बलरामपुर से एसपी सूरजपुर,अभिषेक पल्लव को जांजगीर से एसपी दुर्ग,भावना गुप्ता को सूरजपुर से एसपी सरगुजा,चंद्र मोहन सिंह को 4 थी वाहिनी से एसपी मुंगेली,राजेश अग्रवाल को एसपी जशपुर और अंजनेय वाष्णेय को एसपी बीजापुर नियुक्त किया गया है।









  इसके अलावा जितेंद्र यादव को एडिशनल एसपी भानुप्रतापपुर,योगेश पटेल को एडिशनल एसपी ऑपरेशन दंतेवाड़ा, किरण गंगाराम चव्हाण को एडिशनल एसपी ऑपरेशन सुकमा और पुष्कर शर्मा को एडिशनल एसपी ऑपरेशन नारायणपुर पदस्थ किया गया है।









   आदेश के लिए कृपया लिंक को क्लिक करें।



range changed स्थानांतरण SP order छत्तीसगढ़ posting Ig Chhattisgarh रेंज आइ जी पुलिस कप्तान