हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला, वैष्णव समाज ने फूंका राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का पुतला

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का मामला, वैष्णव समाज ने फूंका राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का पुतला

RAJNANDGAON. हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने के मामले में आज राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक का विरोध कर पुतला दहन किया और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की है।



बता दें कि बीते दिनों बौद्ध सम्मेलन में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक के द्वारा हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने का शपथ लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद विभिन्न संगठन ने इस मामले का विरोध करते हुए विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग राज्य शासन से की थी और आज राजनांदगांव वैष्णव समाज के लोगों ने राजगामी संपदा न्यास कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए कहा कि विवेक वासनिक जिस पद पर काबिज हैं, वह राजनांदगांव के वैष्णव राजाओं की संपत्ति है। 



अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग 



संरक्षक जिला वैष्णव समाज के चंद्रशेखर वैष्णव ने कहा कि यहां के वैष्णव राजा देवी देवताओं को मानने वाले थे और उनके राज महल में भगवान राधा कृष्ण का प्राचीन मंदिर भी है। ऐसे में उनकी राजगामी संपदा पर भगवान को ना मानने वाले व्यक्ति का बैठना वैष्णव समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने राज्य शासन से तत्काल विवेक वासनिक को राजगामी संपदा अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है। 



कार्यालय का घेराव किया



राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव के दास राजाओं के संपत्ति के संरक्षण व देखरेख के लिए बनाई गई है। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष के पद पर राज्य शासन ने विवेक वासनिक को नियुक्त किया है। ऐसे में उनका हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद विवेक वासनिक को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए वैष्णव समाज के लोग आज बड़ी संख्या में राजगामी संपदा न्यास कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते वह कार्यालय का घेराव नहीं कर पाए और राजगामी संपदा कार्यालय के सामने विवेक वासनिक का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं छत्तीसगढ़ शासन से विवेक वासनिक को तत्काल पद से हटाने की मांग की, और ऐसा नहीं करने पर वैष्णव समाज के द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।


Rajnandgaon News राजनांदगांव न्यूज Vivek Wasnik effigy burnt insulting Hindu deities Vaishnav Samaj protests विवेक वासनिक का फूंका पुतला हिंदू देवी देवताओं का अपमान वैष्णव समाज का विरोध प्रदर्शन