कोरबा में महिला ने सड़क चलते खा लिया जहर, तबियत बिगड़ी, महिला आरक्षक की तत्परता से बच गई जान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कोरबा में महिला ने सड़क चलते खा लिया जहर, तबियत बिगड़ी, महिला आरक्षक की तत्परता से बच गई जान

KORBA. शहर के दर्री इलाके में बीच सड़क पर तब कोहराम मच गया जब एक राह चलती महिला ने जहर खा लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो तक बना लिया, वहीं कुछ लोगों ने दर्री पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची महिला आरक्षक ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। हालांकि अब भी उसका उपचार जारी है। 





घटनाक्रम का बन गया वीडियो





घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। शहर के व्यस्त दर्री रोड इलाके में महिला अपने एक एक रिश्तेदार की दुकान के सामने सड़क पर खड़ी थी। फिर अचानक उसे जहर खा लिया। एक युवक ने अपने मोबाइल पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। कुछ देर में महिला की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने जाकर उसे संभाला और फिर सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। 





ये भी पढ़ें...











महिला आरक्षक ने पहुंचाया अस्पताल





सूचना के बाद थाने से महिला आरक्षक रेहाना फातिमा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने महिला को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचायां जहां डॉक्टराें ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया। उनका कहना था कि समय रहते महिला अस्पताल पहुंच गई और उसका उपचार शुरू हो गया, इसलिए उसकी जान बच गई। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।





पार‍िवारिक विवाद के चलते उठाया कदम





इलाज शुरू होने के बाद पुलिस ने महिला से बातचीत की है। इस दौरान उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाने की वजह पारिवारिक विवाद को बताया। यह भी जानकारी दी कि जिस जगह पर उसने जहर खाया, वहां स्थित दुकान उसके रिश्तेदार की है, हालांकि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। बहरहाल, जिला अस्पताल के महिला वार्ड में महिला को भर्ती किया गया है। इधर, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन का कहना है कि इस मामले का मेमो उन्हें अभी नहीं मिली है, जबकि सिटी कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही है।



कोरबा जहर ate poison Korba female poison female poison CG poison Korba poison जहर खाया कोरबा महिला जहर महिला जहर सीजी जहर