छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस को क्यों पड़ी सोशल मीडिया कार्यकर्ता की जरूरत? क्या है आगामी चुनाव का बड़ा प्लान

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस को क्यों पड़ी सोशल मीडिया कार्यकर्ता की जरूरत? क्या है आगामी चुनाव का बड़ा प्लान

शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बार सोशल मीडिया की चुनाव के समय में बड़ी भूमिका है। यही कारण है कि राजधानी रायपुर के राजीव भवन में यूथ कांग्रेस में सोशल मीडिया साक्षात्कार किया है। इस साक्षात्कार के मदद से छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस हर विधानसभा स्तर पर एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता रिक्रूट करेगी, जिसका काम पार्टी के संदेश को सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का रहेगा। इस साक्षात्कार को यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज मनु जैन, छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पलक वर्मा के साथ छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया है। इस साक्षात्कार से यूथ कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए 100 से ज्यादा सोशल मीडिया कार्यकर्ता भर्ती करेगी।





पहले रिकमेंडेशन से अब सीधा संवाद: मनु





राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज मनु जैन ने बताया कि अभी तक हम रिकमेंडेशन पर रिक्रूटमेंट करते थे। अभी हमारी कोशिश है कि पार्टी के लिए ऐसे कार्यकर्ता ढूंढने की, जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक एक संदेश पहुंचा सकें और पार्टी के लिए संघर्ष कर सकें।





ये भी पढ़ें...











पॉलिटिकल और टेक्निकल दोनों में परिपक्वों की है तलाश





मनु जैन का कहना है कि सोशल मीडिया एक टेक्निकल काम है। जो साक्षात्कार के लिए आए हैं, उनमें क्या समझ है? राजनीतिक तौर पर वह कितने परिपक्व हैं? कई मुद्दे ऐसे होते हैं, जिसमें पार्टी का स्टैंड लेना होता है तो क्या इनमें वह स्टैंड लेने की काबिलियत है? तो यह सभी बातें मिलने के बाद ही समझ में आती है। इस साक्षात्कार से यही समझने की कोशिश है कि राजनीतिक मामलों में कितने परिपक्व हैं। साथ ही टेक्निकल तौर पर कितने मजबूत हैं? यह इस साक्षात्कार करने का मुख्य कारण है।





चुनाव में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: मनु जैन





जैन ने बताया कि राहुल गांधी के भाषण के बाद चुनाव का बिगुल संसद में ऑलरेडी फूंका जा चुका है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक यह सब राज्यों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और यहां हम चुनावी मोड में आ चुके हैं। यहां चुने गए साथियों का चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होगा। हमारे साथी विधानसभा स्तर पर बूथ स्तर पर मौजूद रहेंगे, जो पार्टी का संदेश है, उसे व्हाट्सएप के माध्यम से और आगे पहुंचा जाए। आगामी चुनाव सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान रहेगा, क्योंकि सोशल मीडिया के जरिए हम लोगों को बता पाते हैं कि आप हमें क्यों वोट दें और क्या किस पार्टी की खामियां है! इसलिए सोशल मीडिया के हर एक हाथी का चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है।





बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे कार्यकर्ता





सोशल मीडिया साक्षात्कार के बाद हर कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। जैन का कहना है कि 2017 में इसी तरह का टैलेंट हंट कराया था। इसका दूसरा मकसद यह होता है कि राजनीति में किसी का अगर पॉलिटिकल रिफरेंस नहीं है। तो ऐसे में अगर ओपन इंटरव्यूज होते हैं तो हर कोई आकर हमसे सीधा संवाद कर सकता है और अगर साथी में योग्यता है तो उसे जिम्मेदारियां मिलती जाएंगी। हर साथी की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हर किसी को बड़ी छोटी जिम्मेदारियां मिलेंगी। उनके बाद तय किया जाएगा कि आगे उन्हें आगे कैसी जिम्मेदारियां देनी है।



CG News सीजी न्यूज Youth Congress यूथ कांग्रेस Raipur Rajiv Bhavan Social Media Interview Social Media Incharge Manu Jain रायपुर का राजीव भवन सोशल मीडिया साक्षात्कार सोशल मीडिया इंचार्ज मनु जैन