छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों को लगी फटकार!

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों को लगी फटकार!




नितिन मिश्रा, Raipur. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। इसको लेकर सभी पार्टियों के यूथ विंग ने तैयारियों शुरु कर दी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए कमर कस ली है। सोमवार को यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बड़ी बैठक की गई है। इस बैठक में प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा ने पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इस चर्चा में पदाधिकारियों के क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी गई साथ ही जिन पदाधिकारियों का क्षेत्र में प्रदर्शन खराब रहा उन्हे जमकर फटकार भी लगाई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुसार बैठक में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए चार्ज किया गया है। 



प्रदेश में चल रहे अभियानों की चर्चा



यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि आयोजित की गई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के द्वारा चलाये जा रहे अभियानों जैसे बूथ जोड़ों-यूथ जोड़ो, पोस्टकार्ड अभियान, यंग इंडिया बोल कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा के साथ आगामी अभियानों और योजनाओं का एजेंडा पर चर्चा की गई है। साथ ही सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बैठ कर सभी क्षेत्रों की वर्तमान चुनावी स्थिति पर चर्चा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हम विगत 4 साल से कर रहें हैं। हम हर विधानसभा में एक ब्लॉक अध्यक्ष और एक बूथ अध्यक्ष बनाने का प्लान कर रहे हैं। इसी स्ट्रैटिजी के साथ हम आगे बढ़ेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी वोट फोर्स कांग्रेस को मिलेगी। यूथ कांग्रेस केवल और केवल बूथों में दिखेगी। हम बूथ को मजबूत कर रहे हैं। 


रायपुर न्यूज Akash Sharma Raipur News छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पलक वर्मा छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh Youth Congress Palak Verma आकाश शर्मा Chhattisgarh News