जंगल में आग: साइप्रस के जंगलों में आग लगने से 4 की मौत, 50 वर्ग किमी इलाका खाक

author-image
एडिट
New Update
जंगल में आग: साइप्रस के जंगलों में आग लगने से 4 की मौत, 50 वर्ग किमी इलाका खाक

दुनिया के कई देशों को गर्मी ने अपनी चपेट में लिया है। पहले कनाडा, अमेरिका और अब साइप्रस। गर्मी बढ़ने की वजह से साइप्रस के जंगलों में भीषण आग लग गई है।

भयंकर आग

वन विभाग के निदेशक चारलाम्बोस अलेक्जेंड्रो के अनुसार साइप्रस के इतिहास में ये आग अब तक की सबसे भयंकर आग है। इसे पहले 1974 में ऐसा घटना हुई थी।

4 लोगों की मौत

आग से झुलसकर मिस्त्र के चार नागरिकों की मौत हो गई। आग की लहर में 50 स्क्वेयर किमी का क्षेत्र खाक हो गया है। तेज हवाओं की वजह से जंगल की आग का दायरा बढ़ गया था। आग के कारण कई गांव खाली करा लिए गए।

इन्होंने दी मदद

ग्रीस, इटली और इजराइल ने साइप्रस की मदद की गुहार के बाद सहयोग का भरोसा दिया है, जबकि ब्रिटेन के सैनिक मदद में जुट गए हैं।

गर्मी का कहर