वैक्सीनेशन में नई उपलब्धि: भारत में 90 करोड़ वैक्सीन डोज दी गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय

author-image
एडिट
New Update
वैक्सीनेशन में नई उपलब्धि: भारत में 90 करोड़ वैक्सीन डोज दी गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली. 2 अक्टूबर को कोरोना (Corona) के खिलाफ जंग में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत में 90 करोड़ वैक्सीन (Vaccination) की डोज लग चुकी है। साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों का आंकड़ा भी 25 करोड़ पहुंचने वाला है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र ने ये डोज नि:शुल्क और राज्यों की सीधी खरीद के माध्यम से दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीके की 5.28 करोड़ से ज्यादा खुराकें अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल नहीं किया गया है।

18 साल से ज्यादा उम्र की 94 करोड़ आबादी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर बताया, “भारत ने 90 करोड़ COVID19 टीकाकरण के लैंडमार्क को पार किया.” मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश भर में 69.33 लाख (69,33,838) से ज्यादा डोज लोगों को लगाई गई है। गौरतलब है कि देश में 18 साल ज्यादा की करीब 94 करोड़ आबादी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार इस आबादी को कम से कम एक खुराक इसी साल के अंत तक देने का लक्ष्य रखा गया है जिसके काफी नजदीक पहुंच भी चुके हैं। 

वैक्सीनेशन vaccine Corona Vaccination vaccine dose The Sootr 90 crore vaccine कोरोना टीकाकरण