देश में कोरोना: 24 घंटे में 1.79 लाख नए केस, 64.72% मामले 5 राज्यों में मिले

author-image
एडिट
New Update
देश में कोरोना: 24 घंटे में 1.79 लाख नए केस, 64.72% मामले 5 राज्यों में मिले

नई दिल्ली. देश में कोरोना (Corona) के पिछले 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 723 केस सामने आए। 8 जनवरी की तुलना में 12.6% ज्यादा केस मिले। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में (44,388) सामने आए। इस दौरान कोरोना से 146 लोगों की मौत हुई। 



ये हैं टॉप 5 स्टेट: भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र टॉप पर है। यहां पिछले 24 घंटे में  44,388 मिले। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751 , तमिलनाडु में 12,895 और कर्नाटक में 12 हजार केस मिले। 



भारत में 9 जनवरी को मिले कुल केसों में 64.72% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले। महाराष्ट्र में अकेले 24.7% केस मिले हैं। अब तक कोरोना से भारत में 4 लाख 83 हजार 936 जान जा चुकी हैं। 



ओमिक्रॉन के मरीज 4 हजार+: देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। इसमें भी 1216 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले और 529 मरीजों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रॉन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।



कितने एक्टिव केस, कितने ठीक हुए: देश में 9 जनवरी को 46 हजार 569 मरीज ठीक हुए। अब तक 3 लाख 45 हजार 172 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस 7 लाख 23 हजार 619 हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 1.33 मामलों का इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटे में 29 लाख 60 हजार 975 डोज लगाई गईं। अब तक देश में 151 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। 



दिल्ली-मुंबई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पॉजिटिव: महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। मुंबई में अब तक कोरोना से पिछले 48 घंटे में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए। इस दौरान दो ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी। मुंबई में अभी तक 523 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए। यहां कोरोना से 18 IPS अफसर संक्रमित हुए हैं> 



वहीं, दिल्ली में कोरोना से 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हुए, जिनमें कई बड़े अफसर भी शामिल हैं। इनमें दिल्ली पुलिस के PRO, एडिशनल कमिश्रर चिन्मय बिस्वाल जैसे बड़े अफसर भी शामिल हैं। 


बूस्टर डोज कोरोना संक्रमण Booster Dose Corona corona infection नए केस New Cases तीसरी लहर Omicron Third Wave महाराष्ट्र में कोरोना ओमिक्रॉन दिल्ली में कोरोना Corona in maharashtra नया वैरिएंट Delhi corona कोरोना The Sootr new Variant
Advertisment